फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम

Thu, 28 Jan 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय गणतंत्र की 67वीं वर्षगांठ पर मंगलवार को जिले के शिक्षण संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्थानों में गोष्ठी के आयोजन के साथ उपलब्धियों का बखान किया गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. एमपी दुबे ने ध्वजारोहण के साथ देश की अखंडता के लिए शपथ दिलाई। काली प्रसाद प्रशिक्षण महाविद्यालय में प्राचार्या शोभा श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। इलाहाबाद डिग्री कालेज में डॉ. जगदीश्वर द्विवेदी ने ध्वजारोहण कर झंडे के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। गंगा गुरुकुलम में विद्यालय की सचिव प्रो. कृष्णा गुप्ता एवं प्रधानाचार्या अल्पना डे ने शिक्षा को हमेशा अपने जीवन का केंद्र बनाए रखने को कहा। इस मौके पर पोस्टर प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कायस्थ पाठशाला की ओर से कमला नेहरू रोड पर चौ. राघवेंद्र सिंह ने गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया।
ईश्वर शरण विद्यार्थी कल्याण परिषद की ओर से शिवकुटी के प्राथमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। एसएसएन स्कूल में गणतंत्र दिवस पर प्रधानाचार्या सुमन श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। बीबी फातिमा शिक्षण सामाजिक संस्थान में मुख्य अतिथि डॉ. रमा सिंह ने ध्वजारोहण किया। महबूब अली इंटर अली कालेज में प्रबंधक सैयद इरफान अली ने ध्वजारोहण किया। मेरीवाना मेकर गर्ल्स इंटर कालेज में प्रधानाचार्या शुभ्रा वाशिंगटन ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

राजकीय ममता विद्यालय में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मानसिक विकलांग बच्चों ने नृत्य और देश भक्ति गीत की प्रस्तुति दी। एनी बेसेन्ट स्कूल में बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली और निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। महर्षि अरविंद विद्या निकेतन में प्रधानाचार्य डॉ. संतोष श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। हमीदिया गर्ल्स इंटर कालेज में प्रधानाचार्या शमीम बानो ने ध्वजारोहण किया। भारत स्काउट गाइड इंटर कालेज में कर्नल एचडी मिश्र ने कहा कि ‘सत्यमेव जयते’ को आत्मसात करके ही देश का विकास संभव है।
 प्रधानाचार्य डॉ. योगेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय भावना के विकास के लिए नि:स्वार्थ देशभक्ति की आवश्यकता है। श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि कैंसर विशेषज्ञ सोनिया तिवारी, कृष्णा तिवारी और संत शिवाजी श्रीभगवान पांडेय ने ध्वजारोहण किया। दिव्याभा इंटर कॉलेज में प्रबंधक संजीव बाजपेई ने ध्वजारोहण किया।
महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर में सचिव प्रो. कृष्णा गुप्ता और प्रधानाचार्या सुष्मिता कानूनगो ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर बच्चों ने ‘ये है नया हिन्दुस्तान’ देश भक्ति गीत, ‘नन्हें मुन्ने बच्चे तेरी मुट्ठी में क्या है’, एरोबिक्स और नाट्य प्रस्तुित दी। डॉ. केएन काटजू इंटर कालेज में प्रबंधक डीएन चतुर्वेदी ने ध्वजारोहण किया। पतंजलि ऋषिकुल में मुख्य अतिथि यशोवर्धन गुप्ता, रेखा वैद एवं प्रधानाचार्या मोनिका दत्ता ने ध्वजारोहण किया, हेड गर्ल मीमांसा और हेड ब्वाय फैजान ने ‘गार्ड ऑफ आनर’ दिया। ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि अव्यक्त राम मिश्रा और देवेंद्र कुमार पांडेय ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य प्रदीप त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत किया।
जीएचएस में मुख्य अतिथि रेव्ह. जी दाउद ने ध्वजारोहण किया। ए. क्षत्री, ईश वंदना और एल ग्रीनवुड ने बाइबिल पाठ किया। प्रधानाचार्या रेव्ह. डॉ. विनीता इसुवियस ने ‘स्वच्छ भारत’ के लिए लोगों को जागरूक किया। वाईएमसीए स्कूल एंड कालेज में प्रधानाचार्या रीमा मसीह ने ध्वजारोहण किया। छात्रों ने परेड और समूह गान की प्रस्तुति दी। पतंजलि नर्सरी स्कूल में यशोवर्धन गुप्ता, रेखा वैद एवं प्रधानाध्यापिका किरन कोचर ध्वजारोहण के साथ बच्चों को शुभकामना दी। देवर्षि पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि अभिलाषा गुप्ता ‘नन्दी’ ने ध्वजारोहण किया। 
प्रधानाचार्या सौम्या पांडे ने ‘स्वच्छ भारत’ पर लोगों को जागरूक किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। श्री नारायण आश्रम बालिका इंटरमीडियट कालेज में मुख्य अतिथि बादल चटर्जी और संत शिवजी ने ध्वजारोहण किया। सेंट जोसेफ स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर रेव्ह. राल्फी डिसूजा ने मुख्य अतिथि कर्नल एस मान सिंह का स्वागत किया। मौके पर बाइबिल का पाठ किया गया। बच्चों ने ‘रंग दे बसंती’ गीत पर नृत्य किया। कर्नल मान सिंह लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने को कहा। बाद में स्टाफ और पुराने छात्रों के बीच क्रिकेट मैच भी खेला गया जिसमें पुराने छात्र विजेता रहे। वायु सेना विद्यालय में मुख्य अतिथि एयर कॉमोडोर संजय अनेजा और सिम्मी अनेजा ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें