फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूगी-वूगी पर झूमे लोग

Sat, 06 Dec 2014 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। जगत तारन गोल्डेन जुबली स्कूल वार्षिकोत्सव में शुक्रवार बच्चों ने मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाकर लोगों को भाव-विभोर कर दिया। स्कूल के रवींद्रालय प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने बूगी-वूगी नृत्य किया।
विज्ञापन


स्वच्छ भारत अभियान पर चर्चा कर स्वच्छता पर लोगों को जागरूक किया। बच्चों ने मदाल शैली में बंगाली लोकनृत्य तथा परी कथा पर आधारित अंग्रेजी नाटक ‘द स्लीपिंग ब्यूटी’ का मंचन किया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने गीत गाकर गलत कदम न उठाने की प्रेरणा दी। कक्षा एक एवं दो के बच्चों ने वुडपेकर सांग एवं लॉयन एंड द माउस को भी गाया।

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. केके भूटानी ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जगत तारन एजूकेशन सोसाइटी के सचिव डॉ. मिलन मुखर्जी ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य इंद्राणी गुप्ता ने रिपोर्ट रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें