मेहंदौरी में आधी रात ताबड़तोड़ फायरिंग का आरोपी सीआरपीएफ जवान तारिक रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उससे लाइसेंसी राइफल व कारतूस बरामद हुए हैं। उधर मौके से पकड़े गए तीन आरोपियों का शांतिभंग में चालान होने पर वादी ने सवाल उठाए हैं। मेहंदौरी कॉलोनी शनिवार देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठी थी। यहां बालू कारोबारी नदीम ने आरोप लगाया कि रंगदारी न देने पर पड़ोसी सीआरपीएफ जवान तारिक व अन्य ने उसे मारापीटा और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की।
मोहल्ले के लोगों के जुटने पर आरोपी अपने रिश्तेदार के घर के भीतर जाकर छुप गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मौके से लाइसेंसी राइफल, कारतूस और चाकू बरामद किया। भुक्तभोगी ने तहरीर में आरोप लगाया कि घटना में आरोपी का भाई फैसल, उसका रिश्तेदार सलमान, असाद, बच्चे व दो अज्ञात शामिल थे। फैसल चाकू जबकि अन्य आरोपी लाठी-डंडा व कट्टा लिए हुए थे।