कोरांव। मृतक जवान संतोष तिवारी, फ़ाइल फोटो जवान का शव गांव पहुंचा तो लगी भीड़, संवाद
बढ़वारी कला गांव निवासी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान संतोष तिवारी की तबीयत बिगड़ने से उपचार के दौरान मौत हो गई। सीआरपीएफ जवान के मौत की खबर परिजनों को मिली तो शोक की लहर दौड़ गई।
थाना कोरांव के बढ़वारी गांव निवासी संतोष तिवारी (42) पुत्र श्यामा कांत तिवारी सीआपीएफ में बिहार के जमुई जनपद में तैनात थे। दो दिन पहले ही वह घर से ड्यूूटी पर गए थे। बुधवार शाम तबीयत खराब होने से उनकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को जब उनका शव गांव में पहुंचा तो लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर विधायक कोरांव राजमणि कोल, नायब तहसीलदार राममूर्ति, प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार भी बढ़वारी गांव पहुंचे और सलामी दी। बृहस्पतिवार शाम राजकीय सम्मान के साथ सिरसा गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।