फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : सीआरपीएफ के सिपाही का लखनऊ में हुआ आपरेशन, हालत स्थिर

Wed, 07 Dec 2022 10:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सीआरपीएफ में सिपाही पंकज झारखंड में तैनात है और पिछले दिनों छुट्टी लेकर घर आया है। मंगलवार की शाम वह पड़ोस में रहने वाले अपने दोस्त जीतेंद्र उर्फ मोनू के साथ बैठकर शराब पार्टी कर रहा था। वहां पंकज का रिश्तेदार राज ओझा भी मौजूद था।
विज्ञापन
ऑपरेशन के बाद निकाली गई गोली (डेमो) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंट के गंगानगर में शराब पार्टी के दौरान गोली से घायल सीआरपीएफ जवान पंकज त्रिपाठी उर्फ प्रशांत (45) की हालत स्थिर बनी हुई है। पंकज को लखनऊ स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार को उनका आपरेशन किया गया। मूल रूप से चकमढ, बाघराय प्रतापगढ़ निवासी पंकज त्रिपाठी ने राजापुर गंगानगर में मकान बनवाया है।

विज्ञापन



सीआरपीएफ में सिपाही पंकज झारखंड में तैनात है और पिछले दिनों छुट्टी लेकर घर आया है। मंगलवार की शाम वह पड़ोस में रहने वाले अपने दोस्त जीतेंद्र उर्फ मोनू के साथ बैठकर शराब पार्टी कर रहा था। वहां पंकज का रिश्तेदार राज ओझा भी मौजूद था। रात आठ बजे के करीब अचानक गोली चलने से पंकज गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। गोली सिर में लगी थी। अस्पताल ले जाया गया। यहां गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रिफर कर दिया गया। 


वहां बुधवार को पंकज का ऑपरेशन किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। इंस्पेक्टर कैंट रुकुमपाल सिंह ने बताया कि पंकज ने खुद को गोली मार ली या फिर वह हादसे का शिकार हो गया। इसी मुद्दे पर जांच की जा रही है। फिलहाल घर वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। उनका कहना है कि पंकज के होश में आने के बाद ही वे पुलिस कार्रवाई करेंगे। पुलिस ने पंकज के दोस्त मोनू से बुधवार को पूछताछ की। उसका कहना है कि पंकज ने खुद ही अपने आप को गोली मार ली। बताया कि नशे में वह बार-बार पिस्टल दिखा रहा था। इसी दौरान गोली चल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें