फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में उमड़ी भीड़

Sat, 29 Aug 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मऊआइमा-प्रयागराज-प्रतापगढ़ राजमार्ग पर रोडवेज पर सवार होती बहनें - फोटो : Archive
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर महिलाओं को दी गई मुफ्त बस यात्रा सुविधा का लाभ लेने के लिए शुक्रवार को मऊआइमा हाईवे पर रोडवेज बसों में सफर करने के लिए बहनों की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

प्रयागराज-प्रतापगढ़ फोरलेन मार्ग पर चलने वाली रोडवेज बसें सुबह से ही खचाखच भरी रहीं। बस स्टैंड और हाईवे किनारे बसों के इंतजार में यात्रियों की लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाओं के साथ बड़ी संख्या में पुरुष यात्री भी सफर करते नजर आए। रोजाना प्रयागराज और प्रतापगढ़ के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों ने भी इस सुविधा का जमकर फायदा उठाया।
मुफ्त यात्रा के कारण बसों में पूरे दिन पैर रखने तक की जगह नहीं रही। चालक-परिचालकों को भी भीड़ को संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बावजूद यात्रियों में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें