फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali : ट्रेनों और बसों में बढ़ी भीड़, दिल्ली से प्रयागराज को चली अतिरिक्त बसें

Sat, 11 Nov 2023 01:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शनिवार और रविवार का अवकाश होने की वजह से अधिकांश लोगों ने शुक्रवार को ही यात्रा करने का दिन चुना। दिल्ली से प्रयागराज आने वाली ट्रेनों की बात करें तो अधिकांश में नो रूम रहा।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज बस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली पर प्रयागराज आने वाली ट्रेनों में शुक्रवार को इस सीजन की सर्वाधिक भीड़ ट्रेनों में उमड़ी। दिल्ली से प्रयागराज की ओर आने वाली तमाम ट्रेनें यात्रियों से पूरी तरह ठसाठस रहीं। प्रयागराज से भी दिवाली, छठ पूजा मनाने के लिए लोगों की भीड़ ट्रेनों और बसों से रवाना हुई। इसमें यहां रहने वाले विभिन्न जिलों के हजारों प्रतियोगी छात्र भी शामिल रहे। शनिवार को भी ट्रेनों और बसों में यात्रियों की भीड़ उमड़ना तय है।

विज्ञापन


शनिवार और रविवार का अवकाश होने की वजह से अधिकांश लोगों ने शुक्रवार को ही यात्रा करने का दिन चुना। दिल्ली से प्रयागराज आने वाली ट्रेनों की बात करें तो अधिकांश में नो रूम रहा। अगर मुंबई रूट की भी ट्रेनों को जोड़ लिया जाए तो 36 ट्रेनों में नो रूम रहा। रविवार को दिल्ली से प्रयागराज पहुंचीं दीक्षा मालवीय ने बताया कि उनका ब्रह्मपुत्र मेल में पुरानी दिल्ली से प्रयागराज के लिए रिजर्वेशन था। एसी थ्री कोच में भी काफी संख्या में प्रतीक्षा सूची वाले लोग आ गए। इस वजह से बहुत से लोगों को अपनी कंफर्म बर्थ प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों के साथ साझा करनी पड़ी।

Trending Videos
विज्ञापन

प्रयागराज एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस आदि ट्रेनों के जनरल कोच का हाल खराब रहा। तमाम लोग रातभर दरवाजे के पायदान पर बैठकर ट्रेन से पहुंचे। यहां से जाने वाली ट्रेनों में भी कुछ में यात्री शौचालय से लेकर दरवाजे तक लटक कर यात्रा करते दिखे।

वहीं, रोडवेज बसों में भी यात्रियों की खूब भीड़ उमड़ी। गोरखपुर, अयोध्या रूट पर यात्री ज्यादा रहे। उधर रोडवेज ने दिल्ली से प्रयागराज के लिए एक दर्जन से ज्यादा बसों का संचालन किया। इसी तरह प्रयागराज से लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया। वहीं, मुंबई, बंगलूरू से आने वाले विमान का किराया शुक्रवार को 23 हजार तक पहुंच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें