फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh: कर्नाटक, गुजरात व महाराष्ट्र से करोड़ों की संख्या में संगम पहुंचे श्रद्धालु, व्यवस्था देख हुए खुश

Mon, 03 Feb 2025 11:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)

सार

महाकुंभ में आज वसत पंचमी का अमृत स्नान हो रहा है। करोंड़ों की संख्या में श्रद्धालु देश के कोने-कोने से प्रयागराज आ रहे हैं और पवित्र त्रिवेणी में स्नान कर स्वंय को धन्य महसूस कर रहे हैं। महाकुंभ में वसंत पंचमी के अमृत स्नान का विशेष महत्व है।
विज्ञापन
वसंत पंचमी पर अमृत स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनातन आस्था के महापर्व महाकुंभ में सोमवार को करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने वसंत पंचमी का अमृत स्नान किया। कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, उड़ीसा के साथ प्रदेश के अलग-अलग शहरों से करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु सुबह से प्रयागराज आकर पवित्र त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। दो से तीन हजार किलोमीटर की दूरी तय कर के श्रद्धालु संगम में अमृत स्नान करने आ रहे हैं। उनका कहना है कि महाकुंभ का इतना विशाल और भव्य आयोजन उन्होंने इससे पहले नहीं देखा है, सभी श्रद्धालु सुगम और सुव्यवस्थित संगम स्नान कर यूपी की योगी सरकार का धन्यवाद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों को श्रद्धालुओं ने बताया पूरी तरह झूठ बताया। 

विज्ञापन


महाकुंभ में प्रशासन व्यवस्था से पूरी तरह संतुष्ट हैं श्रद्धालु 

महाकुंभ में आज वसत पंचमी का अमृत स्नान हो रहा है। करोंड़ों की संख्या में श्रद्धालु देश के कोने-कोने से प्रयागराज आ रहे हैं और पवित्र त्रिवेणी में स्नान कर स्वंय को धन्य महसूस कर रहे हैं। महाकुंभ में वसंत पंचमी के अमृत स्नान का विशेष महत्व है। प्रातः काल ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालु अखाड़ों के अमृत स्नान के साथ संगम स्नान कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि महाकुंभ को लेकर सोशल मीडिया में जो अफवाहें फैलाई जा रही हैं वो पूरी तरह निराधार हैं। प्रशासन की व्यवस्था और महाकुंभ का दिव्य भव्य आयोजन अविस्मरणीय है। कर्नाटक के हुबली से आये रवि का कहना है कि महाकुंभ में सभी व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं। हम लोगों को स्नान करने में किसी तरह की दिक्कत का समाना नहीं करना पड़ा। उनके साथ ही आए आर. टकसाले का कहना है कि महाकुंभ का उनका अनुभव यादगार है वो अखाड़ों का अमृत स्नान देखने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया की अफवाहों को बताया पूरी तरह झूठ 

मुंबई, महाराष्ट्र से आए आदित्य शुक्ला का कहना है कि वो तीन हजार किलोमीटर दूर से संगम स्नान करने आए हैं, महाकुंभ में सभी व्यवस्थायें बहुत ही अच्छी हैं। संगम तट तक पहुंचने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई। इतने ज्यादा लोंगो की व्यवस्था करना और इतना बड़ा आयोजन करवाना अपने आप में अद्भुत है। हम लोग सीएम योगी के शुक्रगुजार हैं कि उनकी वजह से सनातन का ऐसा दिव्य भव्य महाकुंभ देखने को मिला।

परिवार के साथ महाराष्ट्र से ही आए सहदेव का कहना है महाकुंभ की व्यवस्था दिव्य और भव्य है। हम अपने पूरे परिवार के साथ आए हैं मेरे साथ मेरा 9 साल का बेटा भी संगम स्नान करने आया है। हमें संगम स्नान करने में कोई भी परेशानी नहीं हुई, पुलिस प्रशासन के लोगों का व्यवहार भी सहयोगी है। लखनऊ से आए विवेक रस्तोगी का कहना है कि व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद है लोगों आसानी से संगम में स्नान कर रहे हैं। सोशल मीडिया में जो अफवाहें फैलाई जा रही हैं पूरी तरह गलत हैं। यहां संगम में करोड़ों श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं किसी तरह की कोई अव्यवस्था और परेशानी नहीं है।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें