यौन शोषण के आरोप में स्थानीय पुलिस ने एक युवक को जेल भेज दिया। पीड़िता ने इस बारे में चार दिन पहले मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई थी। मामला भारतगंज कस्बे से संबंधित है।
कस्बे के ही एक मुहल्ले की युवती की पहले शादी हुई थी। उससे तीन बच्चे भी हैं। मगर पता नहीं कैसे दो साल पहले मोहल्ले का ही एक युवक उसके संपर्क में आ गया। उसने उसे पति के खिलाफ भड़काते हुए शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिया। युवती भी युवक पर जान निछावर करने लगी। लगभग साल भर पहले युवती के पति की मौत हो गई।
इसके बाद दोनों खुलकर मिलने-जुलने लगे। युवती का आरोप है कि पति की मौत के बाद वह शादी का दबाव बनाने लगी। कुछ समय तक युवक टालमटोल करता रहा। मगर जब उसने दबाव ज्यादा बनाया तो वह मुकर गया। बहुत समझाने के बाद भी वह शादी के लिए राजी नहीं हुआ। युवती के मुताबिक जब उसे और कोई रास्ता नहीं दिखा तो वह चार दिन पहले मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के दरबार में पहुंच गई। वहां उनको सारी बात बताते हुए न्याय की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री कार्यालय से आदेश मिलते ही इलाकाई पुलिस हरकत में आ गई। उसने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर घंटाें पंचायत की। मगर कोई नतीजा नहीं निकला। युवक किसी भी हालत में युवती से शादी के लिए राजी नहीं हुआ। इस पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल और महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।
भी उसकी मां 36 वर्षीय मुमताज (बदला हुआ नाम) ने मोहल्ले के ही नूर आलम पुत्र मुस्ताक अली पर आरोप लगाया है वह निकाह का झांसा देकर दो साल से उसका यौन शोषण करता रहा। पिछले साल उसके पति की मौत हो गई। इसके बाद जब उसने निकाह के लिए दबाव बनाया तो वह वादे से मुकर गया। उसने काफी समझाने का प्रयास किया मगर वह किसी भी हालत में निकाह के लिए राजी नहीं हुआ। इससे निराश होकर चार दिन पहले वह लखनऊ गई और वहां मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के जनता दरबार में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।