फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बमरौली में सड़क हादसे में युवक की मौत

Thu, 14 Jul 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के बमरौली इलाके में बुधवार सुबह किसी तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वह प्रतापगढ़ से यहां अपने भाई से मिलने आया था। जेब में मिले आधार कार्ड के जरिए उसकी शिनाख्त हो सकी। 
विज्ञापन


हथिगवां प्रतापगढ़ के शुक्लपुर गांव निवासी विश्वनाथ पटेल का पुत्र राजू पटेल (25) बिहार के किसी ईंट भट्ठे में काम करता था। वह कुछ दिन पहले प्रतापगढ़ अपने घर आया था। दो रोज पहले वह यहां मोहत्सिमगंज में अपने भाई गुलाब के पास आया था, जो ट्राली चलाकर गुजारा करता है।

बुधवार सुबह राजू बमरौली के शिवाला के पास किसी गाड़ी की चपेट में आ गया। राहगीरों से खबर पाकर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल ले गई, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हो सकी। एक कागज भी मिला, जिस पर मोबाइल नंबर लिखा था। उस पर पुलिस ने सूचना दी तो परिवार के लोग पहुंच गए। राजू किस लिए बमरौली की तरफ गया था? यह किसी को नहीं पता। वह तीन भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन


सुलेमसराय में जीटी रोड पर बुधवार दोपहर तेज रफ्तार इको स्पोर्ट कार ने मुंडेरा मंडी से आम लादकर खुल्दाबाद जा रही ट्राली में टक्कर मार दी। ट्राली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ट्राली चालक दिलीप और उसका साथी घायल हो गए। राहगीरों ने काफी मात्रा में आम भी ट्राली से गायब कर दिया। घटना के बाद भीड़ लगने से पहले ही ड्राइवर कार लेकर भाग गया। घायल दिलीप को अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें