फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : नवाबगंज में नवरात्रि के अंतिम दिन गंगा स्नान करते वक्त युवक तथा महिला में नदी में डूबे

Mon, 19 Oct 2026 06:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नवरात्रि के अंतिम दिन सोमवार की सुबह कुरेसर घाट पर गंगा स्नान करते वक्त इलाके की एक महिला तथा एक युवक गहरी कुंड में समा गए। इससे दोनों की मौत हो गई। जानकारी मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों के जरिए शव की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्रि के अंतिम दिन सोमवार की सुबह कुरेसर घाट पर गंगा स्नान करते वक्त इलाके की एक महिला तथा एक युवक गहरी कुंड में समा गए। इससे दोनों की मौत हो गई। जानकारी मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों के जरिए शव की तलाश में जुट गई।

विज्ञापन


अनीता देवी (32) पत्नी राजू यादव निवासी घाटमपुर तथा सुरेश कुमार (30) केसरवानी पुत्र स्वर्गीय मक्खन लाल केसरवानी निवासी जगदीशपुर चांधन थाना नवाबगंज नवरात्रि के अंतिम दिन कुरेसर घाट पर गंगा स्नान करने गए थे। बताया गया कि सुबह करीब 9:30 बजे राजू यादव नहाते समय अचानक नदी में डूबने लगा। पति को गंगा नदी में डूबता देख पत्नी अनीता पति को बचाने के लिए छलांग लगा दी।

पति-पत्नी जैसे नदी से बाहर आए, इसी बीच सुरेश केसरवानी नदी में डूबने लगा। अनीता को लगा कि उसके पति फिर डूब रहे हैं। वह नदी में कूद गई और  सुरेश केसरवानी तथा अनीता नदी के पानी के प्रवाह में समा गए। जानकारी मिलते पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और गोताखोरों के जरिए शव की तलाश में लग गई। काफी देर कोशिश के बाद सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी नवाबगंज पंकज अवस्थी ने बताया की गंगा नदी में शव की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें