खैर कस्बे में बस स्टैंड के पास पेट्रोल पंप के सामने से युवती को युवक बहलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। फूफा की तहरीर पर खैर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
तहरीर देते हुए युवती के फूफा ने बताया है कि उनकी सलहज की 18 वर्षीय पुत्री करीब 20 दिन से उनके यहां रह रही थी। 16 सितंबर को दोपहर 2:30 बजे वह उसे गांव मडराक छोड़ने जा रहे थे। खैर में बस बदलने के लिए उतरने के बाद पैदल चलते समय आरोपी सुनील उर्फ सानिया निवासी मडराक उसे ले गया।
आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपी के परिजन अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि युवती की तलाश के लिए टीम गठित की गई है। जल्द खोज लिया जाएगा। संवाद