फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा लहराकर तोड़फोड़ करने वाला जान से मार डालेगा

Sun, 21 May 2017 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
पैरामाउंट कोचिंग सेंटर के संचालक को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली तो वह आधा दर्जन साथियों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुुंच गए । वहां एसएसपी नहीं मिले तो वह घबराहट  में करीब पंद्रह मिनट तक चीख - चीखकर बोले, पुलिस कुछ नहीं कर रही है। तीन दिन पहले आरोपियों ने तमंचा लहराकर कोचिंग सेंटर में तोड़फोड़ कर दी थी। पुलिस की ओर से नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है, अब वह फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वहां मौजूद एसएसपी के रीडर ने संचालक को सुना और थाना सिविल लाइंस इंस्पेक्टर को बुलाकर कोचिंग संचालक के बीच वार्ता कराई।
विज्ञापन


तीन दिन पहले रात करीब नौ बजे पीवीआर के निकट पैरामाउंट कोचिंग सेंटर आधा दर्जन युवक आए और एडमिशन कराने के लिए फार्म लिया, फीस कम कराने को लेकर विवाद हुआ तो उन्होंने  पिस्टल लहराते हुए कोचिंग सेंटर का फर्नीचर तथा अन्य तोड़ फोड़ दिया। जिसकी रिपोर्ट कोचिंग संचालक अमित तिवारी ने दर्ज कराई तो अगले दिन दूसरे नंबरों से धमकी मिल गई। जिसकी सूचना थाना प्रभारी को दी। उसके बावजूद रोजाना कोचिंग संचालक को धमकियां मिल रहीं हैं, जिसके कारण वह घर पर नहीं जा रहे हैं। थाना प्रभारी मनोज तिवारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस को काफी जानकारियां मिल गईं हैं जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें