फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराए के मकान में महिला का कत्ल

Mon, 23 May 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
नैनी इलाके के खरकौनी में किराए के मकान में 35 साल की सोनम की शनिवार रात हत्या कर दी गई। वह तीन साल के बेटे के साथ रहती थी। पति गुजरात में नौकरी करता है। रविवार सुबह बेटे के लगातार होने की आवाज सुनकर मकान मालिक ने कमरे में झांका तो महिला फर्श पर मृत पड़ी दिखी। खबर पाकर नैनी थाने की पुलिस के साथ एसएसपी समेत कई अफसर पहुंच गए। मकान मालिक ने कत्ल में दो लोगों पर आशंका जाहिर की है जो रोज पति की गैर मौजूदगी में महिला के पास आते थे। पुलिस ने एफआईआर लिखकर एक संदिग्ध को पकड़ लिया है।
विज्ञापन


करछना में भगेसर पनासा निवासी शिवाकांत पांडेय गुजरात में नौकरी करता है। उसने पहली पत्नी के निधन के बाद 2012 में सोनम (35) से दूसरा ब्याह किया था। पता चला है कि सोनम की भी यह दूसरी शादी थी। शिवाकांत से ब्याह के बाद उसने बेटे को आयुष को जन्म दिया जो अब तीन साल का है। इधर कुछ समय से शिवाकांत और सोनम के बीच कुछ अनबन हो गई थी। वह गुजरात से यहां लंबे समय से नहीं आया। करीब दो महीने से सोनम बेटे आयुष के साथ नैनी के खरकौनी में रतनलाल कनौजिया के मकान में किराए पर रहने लगी थी। खुद को सोनम का देवर बताने वाले साधु शुक्ला ने उसे रतनलाल के मकान में कमरा दिलाया था। मकान मालिक रतनलाल के मुताबिक, साधु लगभग रोज ही रात में सोनम के पास आता और अक्सर अपने साथी रतन प्रजापति को भी साथ लाता था। सोनम का मायका अंबेडकर नगर जनपद में है। मगर मायके वाले भी कभी नहीं आते थे।

मकान मालिक रतनलाल के मुताबिक, शनिवार रात करीब दस बजे उन्होंने सोनम को फोन पर किसी से बात करते देखा था फिर वह सोने चले गए। सुबह उनकी नींद खुली सोनम के बेटे आयुष के रोने की आवाज सुनी। वह देर तक रोता रहा तो वह सोनम के कमरे की तरफ गए। कमरे में सोनम फर्श पर पड़ी थी। उसकी मौत हो चुकी थी। बेटा उसके शव से लिपटकर रो रहा था। खबर फैली तो वहां भीड़ लग गई। नैनी थाने की पुलिस के साथ सीओ करछना और एसपी यमुनापार पहुंच गए। बाद में एसएसपी जोगिंदर कुमार ने भी मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। सोनम का शरीर नीला पड़ गया था, मुंह से झाग निकला था।
विज्ञापन


कोई जाहिरा चोट न होने से पुलिस का अनुमान है कि जहर देकर हत्या की गई है। फील्ड यूनिट और खोजी कुत्ते को भी लाकर जांच की गई। करछना से सोनम के ससुराल वाले आए। हालांकि उन्होंने पुलिस से कहा कि सोनम ससुराल से मतलब नहीं रखती थी। शाम तक मायके से कोई नहीं आया इसलिए शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। पति का भी इंतजार किया जा रहा है। मकान मालिक की पत्नी माधुरी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या में साधु शुक्ला और रतन प्रजापति को नामजद किया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने आरोपी रतन को हिरासत में लिया है लेकिन और उसने कत्ल कुबूल भी लिया है। पुलिस का कहना है कि कत्ल के पीछे आशनाई की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें