फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर दसवीं की छात्रा से रेप

Mon, 26 Jan 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बारा। दसवीं की छात्रा से घर में घुसक र दुराचार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी नौवीं का छात्र है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर बारा पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बारा इलाके का है।
विज्ञापन


क्षेत्र के किसान दो दिन पहले पत्नी के साथ एक रिश्तेदार के घर शादी में गए थे। घर में उनकी दसवीं में पढ़ने वाली बेटी अकेली थी। इसी बीच मौका पाकर पड़ोस का नौवीं में पढ़ने वाला एक लड़का 22 जनवरी की रात घर में घुस गया। छात्रा को अकेली देख उसने दुराचार किया।

घर लौटने पर लड़की ने परिजनों को अपने साथ हुए वाकए की जानकारी दी। तीन दिन तक गांव में पंचायत चली। आखिरकार रविवार को पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी का कहना है कि लड़की ने खुद फोनकर बुलाया था। घरवालों देख लिया तो रेप का आरोप लगा दिया। आरोपी छात्र के पिता व चाचा के खिलाफ धमकी का मुकदमा दर्ज हुआ है। इंस्पेक्टर बारा आरपी राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी पीड़िता से उम्र में दो साल छोटा है।
विज्ञापन


उधर, ससुर को रस्सी से बांधकर बहू से गैंगरेप के मामले में एक आरोपी को कोरांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। टुड़ियार गांव का एक युवक बाहर रहकर नौकरी करता है। घर में पत्नी, चार बच्चे और ससुर रहते हैं। युवती का आरोप है कि गुरूवार रात गांव के सत्य प्रकाश और ददौल घर में घुस आए। ससुर को चारपाई से बांध कर उसके  दुराचार किया। दुराचार के बाद मामले की सूचना पुलिस को देने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना से युवती दहशत में थी। शनिवार को उसने रिपोर्ट दर्ज करवाया। कोरांव पुलिस ने एक आरोपी सत्यप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें