फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में झगड़े के दौरान मारी थी रवि को गोली

Thu, 05 Nov 2015 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। दारागंज के बख्शी में मंगलवार रात रवि यादव उर्फ चैतू की गोली मारकर हत्या की घटना में दो लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने छापेमारी की मगर फिलहाल कोई पकड़ में नहीं आ सका है। पुलिस के अनुसार नशे में झगड़े के बाद यह कत्ल हुआ।
विज्ञापन


इंदिरा नगर दारागंज में रहने ननकू यादव के तीन पुत्रों में छोटा रवि यादव बालसन चौराहा के एक निकट साइकिल स्टैंड पर काम करता था। मंगलवार रात करीब दस बजे वह घर से निकला था। आधी रात हैदर पान वाले की दुकान के पास उसे गोली मार दी गई। पुलिस पहुंची तो कुछ देर बाद उसकी पहचान हो सकी थी। उसके सीने पर गोली मारी गई थी। रवि के भाई मनोज ने सोनू साहू और अर्जुन के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज कराया है।

इंस्पेक्टर दारागंज वीके सिंह के मुताबिक, रात में रवि घर से निकला और शराब पी। सोनू और अर्जुन ने भी शराब पी रखी थी। उनके बीच हैदर पान वाले की दुकान के पास झगड़ा हो गया। गालीगलौज के बाद सोनू और अर्जुन चले गए। कुछ देर बाद वे दोनों लौटे और रवि को गोली मार दी। वहां मौजूद रहे लोगों से पूछताछ में पुलिस को बताया गया कि तमंचा तो रवि ही रखे थे। तमंचा उससे छीनकर गोली मारी गई थी हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद असलियत सामने आएगी। रवि भी अपराधी प्रवृत्ति का था और एक बार गिरफ्तार हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें