फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रम ने राज्य महिला आयोग की कार में मारी टक्कर, ठेले पर चढ़ाया

Thu, 21 Jul 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
स्टेनली रोड पर कमलानगर मोड़ के पास बुधवार दोपहर एक विक्रम चालक ने जमकर तांडव मचाया। शराब के नशे में धुत चालक ने पहले चेयरमैन राज्य महिला आयोग की कार में टक्कर मारकर भागा। लोगों ने दौड़ाया चालक विक्रम लेकर भागा। इस दौरान सड़क के किनारे ठेले वालों को रौंदते हुए भागा। भीड़ को पीछा करते देख चालक विक्रम छोड़कर भाग निकला। घटना के बाद भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां खड़ी भीड़ को हटाया। पुलिस विक्रम को थाने ले जाने के  जुगाड़ में लगी थी। विक्रम के पास जमा भीड़ भी जा चुकी थी। तभी शराब के नशे में धुत विक्रम चालक आया और वह विक्रम स्टार्ट कर भागने लगा। आसपास के लोगों ने देखा तो उसका पीछा कर लिया। काफी दूर तक पीछा करने के बाद ब्लड बैंक के पास जब चालक को लगा कि वह पकड़ लिया जाएगा तो विक्रम छोड़कर भाग निकला। विक्रम की टक्कर से तीन ठेले वालों का काफी नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें