फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से गैंगरेप के बाद फेसबुक पर डाला वीडियो

Wed, 22 Feb 2017 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
हसीनाओं के जाल में व्यापारियों को फंसाने वाले गैंग का भंडाफोड़
विज्ञापन
घर से निकली 14 साल की किशोरी को खेत में पांच युवकों ने दबोचकर बलात्कार किया। मोबाइल फोन से कुकर्म की वीडियो बनाकर फेसबुक पर डाल दिया। घटना के हफ्ते भर बाद वीडियो वायरल होने पर घरवालों को भनक लगी तो उनके पूछने पर पीड़ित लड़की ने आपबीती सुनाई। मंगलवार को झूंसी थाने की पुलिस ने दो नामजद और तीन अज्ञात पर केस लिख लड़की को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा। पुलिस ने एक आरोपी युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


घटना 14 फरवरी की है। झूंसी इलाके में एक गांव की 14 साल की लड़की खेतों की तरफ गई तभी उसे पांच युवकों ने पकड़ लिया। उसके साथ जोर-जबरदस्ती की। रेप के दौरान एक युवक ने मोबाइल फोन से वीडियो क्लिप भी बना ली। उसे धमकी देकर छोड़ा कि किसी से बताया तो जान से मार दिया जाएगा।

इस धमकी की वजह से लड़की गुमसुम रही लेकिन घर में नहीं बताया। इसी बीच आरोपी युवकों ने गैंगरेप का वीडियो फेसबुक पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने पर जब लड़की के परिजनों को पता चला तो उन्होंने पूछताछ की। तब लड़की ने घटना के बारे में बताया। मंगलवार को पीड़ित लड़की के पिता ने झूंसी थाने में शेरडीह गांव निवासी मयंक पासी, रंजीत पासी तथा तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ अर्जी दी तो पुलिस ने केस लिखा। आरोपियों में एक युवक को पकड़ लिया गया है। पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। फेसबुक से उस वीडियो को भी हटाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें