फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभूति एक्सप्रेस पर पथराव, इंजन क्षतिग्रस्त, ड्राइवर जख्मी

Fri, 29 Apr 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
ट्रेन पर पथराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इलाहाबाद सिटी स्टेशन (रामबाग) से हावड़ा जा रही विभूति एक्सप्रेस पर बृहस्पतिवार को भीटी स्टेशन से पहले युवकों ने पथराव कर दिया। पत्थर लगने से इंजन का कांच टूटा और ड्राइवर की नाक पर चोट पहुंची। कांच टूटने से इंजन को नुकसान पहुंचा। ड्राइवर ने ट्रेन को भीटी स्टेशन पर खड़ाकर कंट्रोल को सूचना दी। करीब डेढ़ घंटे बाद दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को हावड़ा के लिए रवाना किया जा सका। स्टेशन मास्टर ने जीआरपी व आरपीएफ को घटना के बारे में अवगत करा शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इलाहाबाद सिटी (रामबाग) से हावड़ा के लिए दोपहर बाद 3.40 बजे रवाना होकर विभूति एक्सप्रेस 4.38 बजे भीटी स्टेशन के निकट पहुंची तभी पटरी किनारे खड़े कुछ युवकों ने इंजन पर पथराव कर दिया। पत्थर लगने से इंजन का लुकिंग ग्लास टूट (कांच) टूट गया। कांच लगने से मुख्य लोको पायलट राजेश कुमार की नाक पर चोट पहुंची। ट्रेन इलाहाबाद से रवाना होकर भदोही के ज्ञानपुर स्टेशन पर ही रुकती है, लेकिन पथराव में इंजन क्षतिग्रस्त होने की वजह से ट्रेन को भीटी स्टेशन पर रोककर लोको पायलट राजेश ने स्टेशन मास्टर राजमणि यादव को मेमो के जरिए घटना की जानकारी दी।   इसके बाद रामबाग स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी का इंजन मौके पर भेजा गया। तब करीब डेढ़ घंटे बाद विभूति एक्सप्रेस का इंजन बदलकर उसे हावड़ा के लिए रवाना किया गया। स्टेशन मास्टर ने इस घटना की जानकारी जीआरपी और आरपीएफ को दी है। पहले भी भीटी के आसपास ट्रेनों पर पथराव किए जाने से यात्रियों को चोट पहुंच चुकी है। इस बारे में एनईआर के पीआरओ अशोक कुमार का कहना है कि ट्रैक किनारे कुछ लड़कों के इंजन में पत्थर फेंकने की वजह से उसका लुकिंग ग्लास टूट गया। ड्राइवर के घायल होने की जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि इंजन इसलिए बदला गया क्योंकि सामने का ग्लास टूट जाने की वजह से तेज हवा के चलते ट्रेन चलाना संभव नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें