फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू मैजिक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा

Thu, 26 Feb 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लेड़ियारी (इलाहाबाद)। खीरी इलाके में बुधवार सुबह सुअरा नारा छापर मोड़ के पास तेज रफ्तार मैजिक ने एक बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मैजिक भी सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। चालक फरार हो गया। आसपास के लोग युवकों के पास पहुंचे, लेकिन उनकी सांसें थम चुकी थीं। ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने शव रखकर चक्काजाम कर दिया। तीन घंटे तक चले चक्काजाम के बाद कई थानों की फोर्स और नायाब तहसीलदार पहुंचे। तब ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन


खीरी के तुर्क एरिया का रशीद जानवर खरीदने और बेंचने का व्यवसाय करते हैं। उनका इकलौता बेटा सईद (35) भी उनके काम में सहयोग करता है। बुधवार सुबह लगभग नौ बजे सईद गांव के ही एक साथी शराफत (30) पुत्र कुतुबुद्दीन के साथ बाइक से नारी-बारी बाजार जाने के लिए निकला। सुअरा नारा छापर मोड़ के पास एक मैजिक को ओवरटेक कर सईद आगे बढ़ा था कि सामने से तेज रफ्तार मैजिक आ गई। मैजिक चालक नियंत्रण खो बैठा और बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मैजिक गड्ढे में जाकर पलट गई।

 चालक निकल भागा। घटना को देख रहे लोग भागकर पहुंचे तो शराफत और सईद का खून से लथपथ शव पड़ा था। दोनों की मौत चुकी थी। आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। खीरी पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों से शव को कब्जे में लेने को लेकर नोंकझोंक होने लगी। कई थानों की फोर्स के साथ सीओ राजवीर सिंह पहुंचे। किसी तरह ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत कराया। हादसे की खबर मृतकों के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। सईद इकलौता बेटा था, जबकि शराफत चार भाइयों में सबसे छोटा था। उनमें शराफत ही शादीशुदा था। उसकी मौत से पत्नी येरिकुल निशां का रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें