फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूको बैंक: चिकना गिरोह ने की थी वारदात, तीन गिरफ्तार

Sat, 12 May 2018 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
UCO bank
विज्ञापन
सिविल लाइंस स्थित यूको बैंक में करोड़ों रुपये की चोरी के मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने झारखंड के राजमहल थाना क्षेत्र से तीनों को पकड़ा है। उनके पास से चोरी के 4.54 लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं। सूत्रों की मानें तो तीनों हसन चिकना गैंग के शातिर सदस्य हैं और इस गिरोह ने ही यूको बैंक में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सरगना चिकना और पांच अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित यूको बैंक की मुख्य शाखा में 29 अप्रैल की रात घुसे चोरों ने 17 लॉकर तोड़कर करोड़ों का माल उड़ा दिया था। चोरों ने घटना में गैस कटर का इस्तेमाल किया था। मामले के खुलासे में एसटीएफ के साथ ही क्राइम ब्रांच लगी थी। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने कौशाम्बी और करेली निवासी दो युवकों को उठाया। सूत्रों की मानें तो तब पता चला कि झारखंड के एक गिरोह ने इस घटना को अंजाम दिया। पूछताछ के दौरान करेली और कौशाम्बी निवासी युवकों की भूमिका मददगार के तौर पर सामने आई। दोनों को लेकर पुलिस की एक टीम पहले पश्चिम बंगाल और फिर झारखंड के साहबगंज जिला पहुंची। यहां के राजमहल थाना क्षेत्र से अकबर और हामिद को पकड़ा गया। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में दोनों ने बताया कि यूको बैंक चोरी को हसन चिकना गिरोह ने अंजाम दिया। यह भी बताया कि वह दोनों भी उसी गैंग के सदस्य हैं। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने बृहस्पतिवार रात राजमहल थाना क्षेत्र से ही धनेश्वर कुशवाहा नाम के सदस्य को पकड़ा। शुक्रवार को तीनों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर पुलिस ने इन्हें ट्रांजिट रिमांड पर ले लिया। इसके बाद पुलिस की टीम तीनों बदमाशों को लेकर झारखंड से इलाहाबाद के लिए रवाना हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस इलाहाबाद के लिए रवाना हो गई है।

सूत्रों के मुताबिक  पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर 4.54 हजार रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ में तीनों ने कबूल किया है कि चोरी के दौरान 17 लॉकरों से करीब 55 लाख रुपये नगद मिले थे। इसमें से तीनों की निशानदेही पर 4.54 लाख रुपये बरामद कर लिए गए हैं। पकड़े गए बदमाशों ने यह भी बताया है कि यह गैंग झारखंड समेत अन्य राज्यों में चोरी की कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका है। कौशाम्बी के  सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में हुई चोरी की वारदात को भी इसी गिरोह ने अंजाम दिया था।
विज्ञापन


हसन चिकना गिरोह के जिन सदस्यों को पकड़े जाने की बात पुलिस कर रही है, उनमें से दो को हिरासत में लिए जाने की खबर अमर उजाला ने पहले ही प्रकाशित कर दी थी। सात अप्रैल के अंक में ‘मुख्य संदिग्ध हसन चिकना के दो गुर्गे पकड़े गए’ शीर्षक से पेज नंबर तीन पर खबर प्रकाशित की गई थी। इसमें बताया गया था कि पुलिस ने चिकना गिरोह के दो सदस्यों को हिरासत में ले लिया है। खबर में यह भी बताया गया था कि पूछताछ में दोनों बदमाशों ने पुलिस से कहा है कि बैंक में चोरी के लिए सिलेंडर कौशाम्बी से लाया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें