फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गुटों में पथराव और फायरिंग से खलबली

Mon, 25 Jul 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन
उतरांव इलाके के सिठौली गांव में रविवार सुबह विरोधी युवकों के बीच सड़क पर झगड़े के बाद खासा उत्पात हो गया। घर लौटकर वे एक-दूसरे के घरों पर पथराव करने लगे। जमकर पथराव के बीच एक युवक ने अपने पिता की लाइसेंसी राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली किसी को नहीं लगी लेकिन खलबली मच गई। फायरिंग करने वाले युवक ने ही कंट्रोल रूम को सूचना दी तो पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने फायरिंग करने वाले युवक समेत दोनों पक्ष से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। लाइसेंसी शस्त्र के गलत इस्तेमाल में नामजद केस लिखा गया।
विज्ञापन


सिठौली गांव निवासी शहजादे मुंबई में कारोबार करते हैं। उनका पुत्र फैज यहां गांव में परिवार सहित रहता है। शहजादे और उसके पड़ोसी राकेशधर यादव के बीच जमीन का विवाद बना है। रविवार सुबह शहजादे का पुत्र फैज बाजार से घर लौट रहा था तभी रास्ते में राकेशधर के पुत्र सौरभ ने दोस्तों संग उसे रोककर पीट दिया। पिटाई से भन्नाए फैज ने घर लौटते वक्त रास्ते में सौरभ के खेत में जाकर उसकी दादी को बुरा-भला कहा और धान के कई पौधे उखाड़ दिए।

फिर वह घर चला गया। खेत की इस घटना की जानकारी मिलते ही सौरभ समेत उसके पक्ष के तमाम लोगों ने फैज के घर को घेरकर पथराव कर दिया। दोनों तरफ से पथराव के दौरान ही फैज ने अपने पिता की लाइसेंसी राइफल से घर के बाहर चार फायर किए। गोली चलने पर गांव में अफरातफरी मच गई। फिर फैज ने ही कंट्रोल रूम में खबर दी तो पुलिस आ गई। पुलिस ने स्थिति संभालने के बाद फैज, सौरभ यादव, शुभम यादव को हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की गई है। फैज के खिलाफ शस्त्र अधिनियम का केस लिखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें