फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप की टक्कर से दो सगे भाइयों की गई जान

Sun, 28 Feb 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगापार के हंडिया इलाके में शनिवार दोपहर जीप की चपेट में आने से बाइक सवार दो सगे भाइयों जवाहरलाल (65) और अनंत कुमार (55) की जान चली गई। वे जौनपुर से हंडिया में अपनी बेटी की ससुराल में जन्मदिन समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी यह अनहोनी हो गई। बाइक चला रहा अनंत हेलमेट भी नहीं लगाए था वरना जान बचने की संभावना थी। दुखद घटना से परिजनों और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। दुर्घटना के बाद जीप छोड़ चालक भाग गया। पुलिस ने लावारिस जीप कब्जे में ली है।
विज्ञापन

पड़ोसी जिले जौनपुर के मीरगंज में जंघई अमाई गांव निवासी किसान जवाहरलाल के एक बेटे का ब्याह हंडिया में अर्जुन पट्टी गांव के छोटेलाल की पुत्री से हुआ है। छोटेलाल ने शनिवार को अपने नाती के जन्मदिन समारोह में समधी जवाहरलाल को भी परिवार सहित आमंत्रित किया था। शनिवार दोपहर करीब दो बजे जवाहर अपने छोटे भाई अनंत कुमार के साथ बाइक पर हंडिया में अर्जुन पट्टी गांव के लिए रवाना हुए। अनंत जंघई स्थित नागरिक इंटर कॉलेज में चपरासी तैनात था। बाइक वही चला रहा था लेकिन हेलमेट नहीं लगाए था। वे दोनों दोपहर करीब ढाई बजे हंडिया-जंघई मार्ग पर सियाडीह कस्बे से गुजर रहे थे तभी हंडिया की तरफ से जा रही सवारियों से भरी कमांडर जीप ने जबरदस्त टक्कर मार दी। दोनों भाई गिरे तो जीप उन्हें रौंदते हुए निकल गई। 
आसपास के लोग जुटे।  खबर पाकर हंडिया थाने की पुलिस पहुंची। जवाहर और अनंत की मौत हो चुकी थी। करीब एक किलोमीटर दूर अर्जुन पट्टी गांव में हादसे की खबर पहुंची तो समधी छोटेलाल समेत तमाम रिश्तेदार वहां आ गए। जंघई से परिजन भी रोते-कलपते पहुंच गए। जोनों भाइयों के शवों को पुलिस थाने ले गई जहां से सीलकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। इस दुखद घटना से अर्जुन पट्टी में जहां जन्मदिन समारोह की तैयारी थम गई, वहीं जंघई में दोनों भाइयों के परिवार में हाहाकार मच गया। पुलिस ने जीप कब्जे में लेकर मौके से भागे अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर लिखी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें