फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही आरोपी पर दो बार रेप की एफआईआर

Sat, 16 May 2015 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
झूंसी (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के पटेलनगर गांव में किराए के मकान में रहने वाली युवती से तकरीबन दो माह पहले हुए रेप के मामले की गुत्थी उलझती जा रही है। युवती ने तकरीबन दो साल पहले उसी युवक के खिलाफ सरायइनायत थाने में भी रेप और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिस पर दो दिन पहले झूंसी थाने में केस दर्ज कराया गया है। इसी बीच दोबारा रेप की एफआईआर दर्ज कराने पर पुलिस भी हैरत में है।
विज्ञापन


सविता (काल्पनिक नाम) हंडिया की रहने वाली है। वह झूंसी के पटेलनगर गांव में किराए पर मकान लेकर रहती थी। उसी दौरान सविता की दोस्ती सरायइनायत के सरायलाहुरपुर गांव के आशीष प्रताप सिंह से हो गई थी। मिलते-जुलते उनमें गहरा रिश्ता हो गया। सविता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर आशीष ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। वह जब भी आशीष के सामने विवाह का प्रस्ताव रखती, वह बहाना बनाकर टाल देता था। इसी बीच तकरीबन दो माह पहले आशीष ने सविता के किराए के कमरे में पहुंचकर उसे झांसा देकर नशीली दवा मिली चाय पिला दी। फिर उसके साथ बेहोशी में दुराचार किया। सविता का आरोप है कि विरोध पर उसके पिता रामाश्रय तथा चाचा दिनेश ने मारपीट कर उसका हाथ तोड़ दिया।

मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजने पर इलाकाई पुलिस सक्रिय हुई। तब जाकर बृहस्पतिवार को आरोपी आशीष के खिलाफ रेप, दलित एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपी के पिता रामाश्रय तथा चाचा दिनेश पर मारपीट व दलित एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई। इसी बीच पता चला है कि युवती ने तकरीबन दो साल पहले आशीष के खिलाफ सरायइनायत थाने में भी रेप और मारपीट का केस दर्ज कराया था। युवती की तहरीर पर सरायइनायत पुलिस ने 13 जुलाई 2013 को रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन


 बाद में युवक को जेल भेजने के साथ ही युवती का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। कुछ माह पहले ही आरोपी युवक जमानत पर रिहा हुआ था। इसी बीच दोबारा युवती के आरोप पर झूंसी पुलिस ने आशीष पर रेप का केस दर्ज किया है। इंसपेक्टर अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पटेलनगर गांव के उस मकान मालिक और पड़ोसियों से पूछताछ की गई है जहां युवती किराए पर रहती थी। मामले की गहन छानबीन की जा रही है।
रेप का शिकार हुई युवती का मेडिकल परीक्षण शुक्रवार को भी नहीं हो सका। झूंसी पुलिस पीड़ित युवती को लेकर एसआरएन पहुंची तो चिकित्सक जा चुके थे। इसके पहले बृहस्पतिवार को भी पुलिस को चिकित्सक की अनुपस्थिति के कारण अस्पताल से वापस लौटना पड़ा था। इंसपेक्टर अनिरूद्ध सिंह का कहना है कि चिकित्सकों की लापरवाही को लेकर डीएम से लिखित शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें