फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालिक का 2.80 लाख ले उड़ा सेल्समैन

Sat, 16 May 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। दवा के थोक कारोबारी को उनका ही सेल्समैन लाखों का चूना लगाकर फरार हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिला तो कारोबारी ने शाहगंज थाने में तहरीर दे दी। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाली के त्रिपौलिया जीरो रोड के विकल्प अग्रवाल दवा के थोक कारोबारी हैं। उनकी शाहगंज में लीडर रोड पर दुकान है। उनके यहां लखनऊ के प्रेमनगर का अनुज शर्मा साल भर से सेल्समैन था। दो दिन पहले विकल्प ने अनुज को रोज की तरह 2 लाख 80 हजार रुपये और अपनी बाइक देकर बैंक में रकम जमा करने के लिए भेजा। काफी देर तक अनुज दुकान पर नहीं लौटा तो विकल्प परेशान हुए।

अनुज को खोजते हुए वह बैंक पहुंचे तो पता चला कि अनुज आज बैंक नहीं आया और न ही रुपये जमा किए। तब विकल्प का माथा ठनका। विकल्प उसके कोतवाली इलाके में रहने वाले मामा के घर पहुंचे। पता चला अनुज मामा के घर भी नहीं पहुंचा है। तब विकल्प शाहगंज थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। एसआई कड़ेदीन यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें