फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने विवाहिता को कुचला, मौत

Sat, 14 Oct 2017 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के टीएसएल पावर हाउस के पास शुक्रवार दोपहर में करछना की ओर जा रही एक ट्रक ने आगे चल रही एक बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद बाइक पर बैठी एक विवाहिता सड़क पर गिरी तो ट्रक उसके सिर पर चढ़ता हुआ निकल गया। विवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना नैनी के टीएसएल पावर हाउस के सामने घटी। करछना के नीबी गांव निवासी प्रियंका पांडेय (23) पत्नी शिवप्रकाश पुत्री राजन अपने मौसा फूलचंद के साथ बाइक से ही सुबह इलाहाबाद इलाज कराने गई थी। दोपहर में वे वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही वे नैनी के टीएसएल पावर हाउस पहुंचे पीछे से आ रही एक ट्रक ने उनकी बाइक मे टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर बैठी प्रियंका बाइक के आगे गिरी तो ट्रक उसके सिर पर चढ़ता हुआ निकल गया। सिर फट जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आस पास के लोग मौके पर जुटने लगे तो मौका देख ट्रक चालक वाहन समेत वहां से भाग निकला। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने नैनी थाने में अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं टक्कर के बाद भाग रहे लोगों ने ट्रक का पीछा किया तो चालक आईटीआई कंपनी के पास ट्रक छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक को थाने ले आई। टीएसएल पावर हाउस के पास हुए हादसे में मृतका की बीते अप्रैल में ही शादी हुई थी। तीन-चार महीनों से अपने मायके करछना के थरी गांव में ही रह रही थी। उसका अभी गौना नहीं हुआ था। वह मायके से ही मौसा के साथ इलाज कराने गई थी। पति शिवप्रकाश कोचिंग में शिक्षक हैं।

नैनी के मिर्जापुर रोड पर टीएसएल पावर हाउस के पास खड़े ट्रेलरों की वजह से ही हादसा हुआ। लोगों के मुताबिक यहां कई ट्रांसपोर्ट कंपनियां हैं । जिनकी ट्रेलरें और ट्रकें सड़क के दोनों ओर खड़ी रहती हैं। जिससे टीएसएल कंपनी से पावर हाउस तक मिर्जापुर रोड काफी संकरी हो जाती है। शुक्रवार को जगह उसी स्थान पर जगह कम होने के  कारण ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी और हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें