फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपलिंग में महिला की चली गई जान

Tue, 13 Dec 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
बाइक से रिश्तेदारी जाने के लिए निकलीं महिलाएं रास्ते में ही हादसे का शिकार हो र्गइं । तेज रफ्तार से पीछे से आ रही अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से घायल एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई । बाइक चालक और उस पर सवार दूसरी महिला बुरी तरह जख्मी हो गई । थाना क्षेत्र के दिलीपचन्द्रपुर गांव निवासी जोखूलाल बाइक पर अपनी माता नेबुला देवी तथा चाची शीला देवी को बैठा कर रिश्तेदारी सैदाबाद जाने के लिए निकला । दोपहर में वह चकमदा गांव के पास से गुजर रहा था।
विज्ञापन


इसी समय पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया । इसके चलते डिवाइडर से टकराकर तीनों सड़क पर गिर गए । नेबुला देवी को रौंदती हुई जीप आगे बढ़ गई । आसपास के लोगों तथा राहगीराें के शोरशराबा से घबराया चालक जीप छोड़ कर भाग निकला । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जीप को कब्जे में ले लिया । तीनाें को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने नेबुला देवी को मृत घोषित कर दिया। अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें