फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से तीन की मौत, दो को दिल का झटका

Fri, 22 Jan 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड से मौत का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। बृहस्पतिवार को यमुनापार के बारा तहसील में तीन मौत हुईं। इसके अलावा कई लोगों को दिल और दिमाग का झटका लग गया है। कई लोग कोल्ड डायरिया की चपेट में आकर स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के साथ निजी अस्पतालों में भर्ती हो गए। एसआरएन के आंकड़ों के मुताबिक बृहस्पतिवार को इसके कुल 10 मरीज भर्ती किए गए। ठंड से दो दिन पहले भी दो लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन

बारा तहसील के अमरेहा गांव की शुकवारा देवी (60), जगदीश पुर के संपत पाल (55) और गींज गांव के गजब पाल (50) की मौत हो गई है। तीनों घर पर ही थे। अचानक तबीयत खराब हुई। घरवाले अस्पताल लेकर जाते उसके पहले ही तीनों ने दम तोड़ दिया। उधर, कई लोगों को दिल, दिमाग का झटका लगने से स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती हुए हैं। गंभीर हालत होने पर दो लोगों की मौत होने की भी खबरें हैं। इसके अलावा बेली, कॉल्विन और चिल्ड्रेन अस्पताल में कोल्ड डायरिया की चपेट में आने से आधा दर्जन से अधिक मरीजों को भर्ती किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें