फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी कोच में तीन परिवारों को जहरखुरानों ने लूटा

Wed, 07 Feb 2018 12:01 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
विज्ञापन
maglev train in China
विज्ञापन
कामायनी एक्सप्रेस के एसी सेकेंड कोच में जहरखुरानों ने तीन परिवारों के छह लोगों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया। बेहोशी की हालत में इलाहाबाद पहुंचे पीड़ितों को लेकर जब कोच में शोरशराबा हुआ तब जीआरपी को इसकी जानकारी मिली।
विज्ञापन


मुंबई के कुर्ला से आजमगढ़ और भदोही के अलग-अलग परिवारों के छह लोग कामायनी एक्सप्रेस में सवार हुए थे। ट्रेन के एसी सेकेंड कोच की बर्थ संख्या 37, 38 पर सफर कर रहे इन यात्रियों को रास्ते में जहरखुरान गिरोह ने शिकार बनाया। इलाहाबाद में ट्रेन पहुंची तो कोच में सवार अन्य लोगों ने देखा कि चार लोग अचेत पड़े हैं और उनके मुंह से झाग निकल रहा था। इस घटना की जानकारी जीआरपी के इंस्पेक्टर रघुवीर सिंह को दी गई।

इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और बेहोश चार यात्रियों दिनेश रजत, लालजी रजत निवासी शेरपुर, भदोही और सरफराज, लालचंद गुप्ता निवासी आजमगढ़ को अस्पताल भिजवाया। बेहोश यात्रियों के परिजनों से पूछताछ की गई तो पता चला कि कुर्ला से चलने के बाद रास्ते में पति-पत्नी के रूप में दो लोग उनकी कोच में सवार होकर बातें कर रहे थे। उन्होंने ही मित्रता कर कुछ नशीला पदार्थ खिलाकर बैग, अटैची और अन्य सामान लूट लिया। पति-पत्नी के रूप में एसी कोच में सवार जहरखुरान जबलपुर में उतर गए। जीआरपी ने बताया कि सक्रिय जहरखुरानों को जल्द ही पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें