फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेलर को धमकी, विस्फोट में उड़ जाएगा नैनी जेल

Thu, 03 Mar 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल जेल नैनी के अधीक्षक केदारनाथ को बुधवार शाम किसी ने फोनकर धमकी भरे लहजे में कहा कि जेल में बम रखा है। कुछ ही देर में विस्फोट में जेल तबाह हो जाएगी। अधीक्षक से सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स और बम डिस्पोजल स्कवॉयड के साथ पहुंचे अफसरों ने जेल को खंगाल डाला लेकिन वहां बम था ही नहीं। फोन करने वाले ने कहा कि वह पाकिस्तान से बोल रहा है। तब से मोबाइल नंबर स्विच ऑफ है। पुलिस का कहना है कि नंबर लोकल है और ज्यादा आशंका इस बात की है कि किसी ने शरारतन फोन से ऐसी बात कही थी।
विज्ञापन

बुधवार शाम चार बजे सेंट्रल जेल नैनी के अधीक्षक केदारनाथ के फोन की घंटी बजी। उन्होंने हैलो कहा तो फोन करने वाला बोला, नैनी जेल के भीतर बम रखा है। कुछ देर में ही बम फटने वाला है। सब मारे जाएंगे। इतना कहने के बाद फोन कट गया। जेल अधीक्षक ने इस बारे में जिले में पुलिस अफसरों को खबर दी। कुछ देर में सीओ करछना ब्रजनंदन राय कई थानों की पुलिस के साथ नैनी जेल पहुंच गए। शहर से पीएसी का बम निरोधक दस्ता भी बुला लिया गया। 
पुलिस और जेल कर्मचारियों ने जेल का चप्पा-चप्पा खंगाल डाला लेकिन दो घंटे की तलाशी में कुछ भी नहीं मिला। सीओ करछना ने बताया कि उसी नंबर पर दुबारा कॉल की गई तो फोन करने वाले ने कहा कि वह पाकिस्तान से बोल रहा है। इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। तब से मोबाइल नंबर बंद है। हालांकि नंबर लोकल है। जेल में बम की खबर भी झूठी थी। इसलिए इसे शरारत माना गया है। सीओ ने कहा कि नंबर के जरिए फोन करने वाले का पता लगाकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जरूर की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें