फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा सटाकर व्यापारी से लूटे सत्तर हजार

Thu, 31 May 2018 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर में लूटपाट का सिलसिला नहीं थम रहा। बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे थाना धूमनगंज के ट्रिपल आईटी रोड पर पीपलगांव के पास बदमाशों ने एक दुकानदार से तमंचे की नोक पर उसकी जेब में रखे सत्तर हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। बदहवास व्यवसायी शोर मचाता हुआ उनके पीछे भागा लेकिन बाइक सवार बदमाश ट्रिपलआईटी की तरफ से होते हुए भाग निकले। डायल-100 को सूचना देने के बाद भुक्तभोगी ने धूमनगंज थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। व्यवसायी की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके बदमाशों की तलाश शुरु कर दी है।
विज्ञापन


पीपलगांव निवासी प्रदीप गुप्ता पुत्र कैलाश नाथ गुप्ता की ट्रिपलआईटी रोड पर सीमेंट एवं सरिया की दुकान है। रोजाना की तरह वह करीब साढ़े आठ बजे दुकान का शटर गिराकर घर वापस लौटने की तैयारी कर रहा था। तभी दो बाइक से चार बदमाश वहां पहुंचे। चारों ने हाथ में तमंचा लिया हुआ था। एक ने उसे धमकाते हुए उसकी जेब में रखा पूरा पैसा निकाल लिया। विरोध करने पर उसे जान से मार देने की धमकी देते हुए उसे धक्का देते हुए नीचे गिरा दिया और  फायरिंग करते हुए भाग निकले। वारदात के वक्त वहां बहुत अधिक लोग मौजूद नहीं थे। आसपास की दुकाने पहले ही टूट जाने से वहां पहले से सन्नाटा था। इसका फायदा उठाते हुए बदमाश तेज रफ्तार से शंभूनाथ कॉलेज की तरफ से होते हुए भाग निकले। व्यवसायी ने धूमनगंज थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी। व्यवसायी की तहरीर पर बसंत यादव समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।

भुक्तभोगी व्यवसायी ने घटना के पीछे हिस्ट्रीशीटर गदऊ पासी के होने की बात कहकर पुलिस के कान खड़े कर दिए। गदऊ पचास हजार का इनामिया बदमाश है जो ट्रांसपोर्ट नगर में जूता व्यापारी की हत्या के बाद से वांछित है। पुलिस उसको पकड़ने में अभी तक कामयाब नहीं हो सकी है लेकिन भुक्तभोगी व्यवसायी ने पुलिस को बताया कि एक बदमाश ने खुद को गदऊ पासी बताते हुए रुपये मांगे। उसके अलावा उसने दूसरे बदमाशों में बसंत यादव, राहुल और बुढ्ढा के नाम बताए हैं। व्यवसायी के भाई के साथ वर्ष 2015 में भी यहीं पर लूट हुई थी। एसओ धूमनगंज के मुताबिक बदमाशों की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें