फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात ताले तोड़ मंदिर से चार प्रतिमाएं की चोरी

Wed, 28 Jan 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनापार में मेजा इलाके के कोहड़ार बाजार में बदमाशों ने मंगलवार रात प्राचीन जैन मंदिर से अष्टधातु की चार प्रतिमाएं चोरी कर लीं। चहारदीवारी फांदकर घुसे बदमाशों ने तीन दरवाजों के सात ताले तोड़ डाले थे। सुबह चोरी का पता चला तो जैन मंदिर के सैकड़ों भक्त वहां जुट गए। लोगों में चोरी से बेहद नाराजगी थी। उन्होंने कोहड़ार पुलिस चौकी को घेरकर गुस्सा जताया तो पुलिस ने तीन दिन की मोहलत मांगी। मौके पर खोजी कुत्ता भी बुलाया गया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अब पुलिस इलाके के संदिग्ध युवकों और पेशेवर चोरों को टटोलने में जुटी है।
विज्ञापन


कोहड़ार  बाजार में प्राचीन पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर है। तकरीबन डेढ़ सौ साल पुराने इस मंदिर के चौतरफा चहारदीवारी है। मंदिर में प्रवेश के लिए तीन दरवाजे हैं जिनमें सात मजबूत ताले लगे रहते हैं। रोज रात पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद मंदिर की चाभियां कस्बे के रामकुमार जैन के घर में रखी जाती हैं। सुबह कोई भी चाभी मांगकर मंदिर के दरवाजे खोलकर सफाई और पूजा शुरू करता था। बुधवार सुबह सुशील जैन की पत्नी संजू जैन चाभी लेकर मंदिर पहुंची तो तीनों दरवाजे खुले थे। सभी सात ताले वहां टूटे पड़े थे।

 संजू ने शोर मचाया तो वहां भीड़ लग गई। मंदिर में जाकर देखने पर पता चला कि  ऋषभदेव, शांतिनाथ, पार्श्वनाथ, सिद्ध परमेष्ठी की प्रतिमाएं गायब हैं। ये सभी प्रतिमाएं अष्टधातु निर्मित हैं। मेजा थाने और कोहड़ार चौकी की पुलिस भी आ गई। छानबीन से पता चला कि बदमाशों ने सीढ़ी लगाकर चहारदीवारी पार की। फिर ताले तोड़कर चार प्रतिमाएं लेकर भाग गए। जैन समाज के लोगों ने विरोध में कोहड़ार चौकी को घेरकर चक्काजाम कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस रात में गश्त नहीं कर रही जिसकी वजह से चोरों ने आसानी से यह वारदात कर डाली। एसडीएम मेजा डॉ.विपिन मिश्र और सीओ राजवीर सिंह ने आक र लोगों से बात की। चौकी प्रभारी अमित पांडेय ने चोरों की धरपकड़ के लिए तीन दिन की मोहलत मांगी। तब जाकर करीब डेढ़ घंटे बाद चक्काजाम खत्म हुआ। वहां फील्ड यूनिट प्रभारी प्रेम भारतीय भी खोजी कुत्ते के साथ पहुंचे। मगर ऐसा कोई सुराग नहीं मिल सका जिससे चोरों के बारे में फौरन पता चल सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें