फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गोली मारकर हत्या और बाइक लूटी

Fri, 21 Aug 2015 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बहरिया (इलाहाबाद)। बदमाशों ने बुधवार रात बहरिया इलाके में बकसेड़ा गांव के पास युवक की गोली मारकर हत्या के बाद उसकी बाइक लूट ली। गश्त पर निकली पुलिस को यह युवक सड़क पर खून से लथपथ मिला तो उसे उसे शहर में अस्पताल ले जाया गया मगर उसकी मौत हो चुकी थी। हालांकि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि ऐसा तो नहीं कि उसकी कहीं और हत्या के बाद उसकी लाश वहां लाकर फेंक दी गई हो।
विज्ञापन


फूलपुर क्षेत्र के शाहपुर गांव का राकेश कुमार पटेल उर्फ लारा (38) के पिता हरीलाल पटेल का निधन हो चुका है। वह गांव में खेती करता है। राकेश ने अपने चचेरे भाई राधेश्याम को इलाज के लिए शहर में सलोरी स्थित एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया है। बुधवार रात करीब 11 बजे वह अपनी काली अपाचे मोटरसाइकिल पर शहर से घर लौट रहा था। देर रात बहरिया थाने के सिपाही गश्त पर निकले तो सोरांव-फूलपुर रोड पर बकसेड़ा गांव के सामने उन्हें राकेश खून से लथपथ बेहोश पड़ा मिला। सिकदंरा चौकी प्रभारी दौलत राम यादव भी मौके पर पहुंच गए।

अफसरों को जानकारी देकर वह घायल राकेश को एंबुलेंस के जरिए शहर में एसआरएन अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। गोली राकेश के पेट पर ऊपरी हिस्से  में लगी और लीवर में फंस गई थी। राकेश की शिनाख्त उसके जेब में मिले मोबाइल से फोन करने पर हो सकी। राकेश के बड़े भाई दिनेश कुमार पटेल ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या और लूट का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


राकेश दो भाइयों में छोटा था। उसका एक पुत्र और एक बेटी है। राकेश की पत्नी मनोरमा देवी की चार साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। मां के निधन के बाद अब पिता राकेश की हत्या से दोनों बच्चे अनाथ हो गए। थानाध्यक्ष बहरिया वीरेंद्र यादव का कहना है कि शक है कि बदमाशों ने घर लौट रहे राकेश को गोली मारकर बदमाशों ने बाइक लूटी है। उन्होंने बताया कि इस बिंदु पर भी तहकीकात हो रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि राकेश को किसी और जगह मारने के बाद वहां लाकर फेंका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें