फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटा बघाड़ा में युवक की गला रेतकर हत्या

Tue, 29 Aug 2017 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
शहर के छोटा बघाड़ा में रविवार रात एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसे एक मकान के बगल खाली प्लाट में मारा गया। मौके पर आसपास के इलाके की भीड़ जुटी मगर उसकी पहचान नहीं हो सकी। कर्नलगंज थाने की पुलिस शव को चीरघर में रखकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

छोटा बघाड़ा में साईं मंदिर से कुछ दूर पर मकानों के सबसे आखिर में प्लाट है। पास में ही डेयरी है।

सोमवार सुबह एक दूधिए ने प्लाट में युवक की रक्तरंजित लाश देखी तो शोर मचाया। खबर फैली तो बघाड़ा, एलनगंज, ढरहरिया समेत कई मोहल्लों के लोग जुट गए। कर्नलगंज थाने की पुलिस के साथ पार्षद पति बबलू सोनकर भी आ गए। पुलिस ने शव का निरीक्षण किया तो पता चला कि तकरीबन 25 वर्षीय युवक का गला धारदार हथियार से रेता गया था। सिर और चेहरे पर भी दो जख्म थे। युवक ने जींस पैंट, नीले रंग की कमीज, जूते पहने थे। एक उंगली में लोहे की अंगूठी थी। उसने कलावा भी पहना था। सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी। पूरे इलाके में खबर फैली मगर रात तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी। ऐसे में पुलिस मान रही है कि मारा गया युवक किसी और इलाके का रहने वाला था। कातिल भी उसके करीबी हैं, जिनके साथ वह रात में उधर आया था। संभव है कि उसे कार में वहां लाया गया था।  प्लाट पर खींचकर उसका कत्ल कर दिया गया। शव के पास खून बिखरा था। पुलिस को जेब में पर्स या मोबाइल नहीं मिला।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें