फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 22 Nov 2015 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
झूंसी (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के अंदावा तिराहे के ठीक पहले शनिवार की रात ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। पुलिस ने ट्रक और बाइक को कब्जे में ले लिया है। चालक मौके से फरार हो गया। समाचार लिखे जाने तक युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन


शनिवार की रात तकरीबन पौने नौ बजे एक 35 वर्र्षीय युवक बाइक से जा रहा था। अंदावा तिराहे के पास पहुंचने पर अचानक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक छिटककर सड़क पर जा गिरा। ट्रक का पिछला चक्का उसके सिर पर चढ़ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने इलाकाई पुलिस को दी तो फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेजा।

पुलिस ने युवक की बाइक और ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक मौके से भागने में सफल रहा। समाचार लिखे जाने तक युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस युवक के पैंट की जेब से मिले कागजात के आधार पर शव की शिनाख्त में जुटी हुई थी। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें