फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिस्तर पर मिली युवती की लाश

Tue, 28 Jun 2016 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बाबूगंज गांव में एक युवती का शव उसके बिस्तर पर मिलने से सनसनी फैल गई। युवती को डेढ़ साल पहले एक युवक भगा कर लाया था। पुलिस की गिरफ्त में आने पर दोनों की शादी करा दी गई थी। दोनों परिवार से दूर बहरिया के बाबूगंज बाजार में एक किराए का कमरा लेकर रहते थे। युवती के परिजनों ने युवक और उसके घर वालों पर कत्ल का आरोप लगाया है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन


कौशांबी के भमई गांव निवासी मुन्ने का बेटा अंजुम अपने ननिहाल सिकंदरा में रहता है। करीब डेढ़ साल पहले वह फूलपुर थाना क्षेत्र के अमीनगंज कोड़ापुर की रहने वाली रुखसार बेगम को अपने प्रेम जाल में फंसा कर भगा ले गया। कुछ दिन गायब रहने के बाद अंजुम जब रुखसार को लेकर सिकंदरा आया तो वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। अंजुम ने बताया कि वह रुखसार बेगम के साथ कोर्ट मैरिज कर लिया है। अंत में दोनों का निकाह करा दिया गया। दोनों बाबूगंज बाजार में किराए का कमरा लेकर परिवार वालों से दूर रहने लगे। वहीं पर अंजुम ने फर्नीचर की दुकान भी खोल ली थी। रविवार की रात करीब आठ बजे अंजुम कमरे का दरवाजा बंद करके गायब हो गया।

आस पास के लोगों को शंका हुई तो रोशनदान से झांक कर देखा तो बिस्तर पर रुखसार का शव पड़ा हुआ था। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रात में पहुंच कर मुआयना किया। सुबह खबर पाकर रुखसार के परिजन भी पहुंच गए। रुखसार की मां गुड्डी बेगम ने बताया कि कई माह से अंजुम धकमी दे रहा था कि तुम लोगों ने दहेज में कुछ नहीं दिया है। मोटर साइकिल और पचास हजार रुपये नहीं पहुंचाए तो रुखसार को जिंदा नहीं छोड़ूंगा। आरोप लगाया है कि अंजुम और उसके परिवार के लोग ने रुखसार को पीटने के बाद गला कस कर मार डाला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। रुखसार के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं और उसका गला काला पड़ गया था। वो गर्भवती भी बताई जा रही है। इंस्पेक्टर बहरिया राजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें