फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की तलाश में पूरा जिला खंगाला

Thu, 08 Jun 2017 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
syria children - फोटो : mirror.co.uk
विज्ञापन
जंक्शन पर मां के गोद से चोरी गए पांच महीने के बच्चे को पुलिस तीन रोज बाद भी नहीं बरामद कर सकी है। पुलिस ने इलाहाबाद में हर संभावित स्थानों के अलावा पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़, फतेहपुर, कौशाम्बी, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर, रीवा में भी पुलिस से संपर्क कर खोजबीन में मदद मांगी। इस बीच जीआरपी ने बच्चे के साथ ही उसे चुराकर गोद में ला जा रही औरत की भी सीसीटीवी फुटेज से हासिल फोटो से पोस्टर बनाकर जगह-जगह चिपकाए हैं।
विज्ञापन


एसपी रेलवे दीपक भट्ट ने बताया कि  पांच माह के कुलदीप की तलाश में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। जीआरपी थाने की पुलिस को सख्त आदेश है कि किसी भी सूरत में बच्चे की बरामदगी होनी चाहिए। सीसीटीवी फुटेज के हिसाब से महिला बच्चे को लेकर सिविल लाइंस साइड गई थी इसलिए उधर ही ध्यान केंद्रित किया गया है। दारागंज, राजापुर, कीडगंज, राजरूपपुर, फाफामऊ, नैनी की बस्तियों, झुग्गी-झोपड़ियों में भी सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी खोजबीन कर रहे हैं। मुखबिरों को भी लगाया गया है जो इन बस्तियों में पता लगा रहे हैं कि कोई महिला बाहर से किसी बच्चे को लेकर तो नहीं आई है।

बच्चा चोरी में दो एंगल हैं। या तो चुराने वाली औरत पेशेवर गिरोह से जुड़ी है जो बच्चे चुराकर बेचते हैं। दूसरी संभावना यह है कि महिला की कोई संतान नहीं है इसलिए उसने बच्चा चोरी का अपराध किया है। सीधी जनपद निवासी राम सिंह चौहान पत्नी सोनी और बेटे कुलदीप के साथ अमृतसर के लिए ट्रेन पकड़ने आया था तभी रविवार रात नींद में डूबी सोनी की गोद से बच्चा चोरी हुआ। फुटेज में रात पौने दो बचे एक औरत बच्चा ले जाते दिखी है। सोनी जंक्शन पर रोती-कलपती रहती है। उसने कहा है कि बच्चा मिलने पर ही घर लौटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें