फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि कैंपस में भिड़े दो गुट, छात्र जख्मी

Sat, 17 Dec 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
बारात में आई महिलाओं से भिड़ गए बाइक सवार - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
 इलाहाबाद विश्वविद्यालय मुख्य परिसर में शुक्रवार दोपहर छात्रों के दो गुट भिड़ गए। एक गुट के लोग दूसरे गुट के छात्र को लात-घूंसों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। परिसर में मारपीट की घटना से खलबली मच गई। शोरगुल सुनकर छात्रों की भीड़ जुटने लगी तो हमलावर भाग निकले। खबर पाकर कर्नलगंज पुलिस पहुंच गई। छात्रों की मदद से पुलिस ने दो हमलावरों को मौके से दबोच लिया। जबकि एक आरोपी को बाद में पकड़ा। पुलिस तीनों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा लिखकर कार्रवाई कर रही है। घायल छात्र को पुलिस इलाज के लिए अस्पताल ले गई। 
विज्ञापन


हालैंड हाल में रहने वाला अंकुर सिंह बीए फाइनल ईयर का छात्र है। शुक्रवार को वह कैंटीन के पास खड़ा था। तभी एक जूनियर छात्र को कुछ लड़कों पीटते देख बीच बचाव करने पहुंच गया। उसने जूनियर छात्र को पीटने का विरोध किया तो हमलावर उस पर टूट पड़े। पिटाई में वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। हमलावरों ने इतनी बेरहमी से पीटा था कि वह अचेत सा हो गया था। परिसर में दिनदहाड़े गुंडई से अफरातफरी मच गई।

कैंटीन में मौजूद छात्र-छात्राएं भाग निकली। वहीं कई विभागों में पढ़ रहे छात्र भी शोरगुल सुनकर बाहर निकल आए। छात्रों की भीड़ जुटते देख हमलावर भागने लगे तो छात्रों ने खदेड़ लिया। खबर पाकर पहुंची कर्नलगंज पुलिस ने छात्रों की मदद से अंकुर (अंशु), अखिलेश तिवारी को दबोच लिया। पूछताछ के बाद कर्नलगंज पुलिस ने एक अन्य आरोपी गौरव को भी दबोच लिया। चर्चा है कि छेड़खानी के विवाद में झगड़ा हुआ। इंस्पेक्टर मनोज तिवारी ने बताया कि छात्र के सिर में गंभीर चोट आई है। आरोपियों के खिलाफ  हत्या के प्रयास का मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी विवि के छात्र नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें