फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्निंग वाक पर निकलीं दो महिलाओं को ट्रक ने रौंदा 

Sun, 17 Jul 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
जीटी रोड पर झूंसी इलाके में शनिवार सुबह सैर पर निकलीं दो महिलाओं को तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया। उनमें स्कूल संचालिका नीरा सिंह (55) की मौत हो गई, जबकि अनीता सिंह (52) को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रक समेत चालक भाग गया। 
विज्ञापन

न्याय नगर कॉलोनी झूंसी निवासी डॉ.नीरा सिंह के पति राजेंद्र प्रसाद का निधन हो चुका है। वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार पद से रिटायर हुए थे। वह अपने भाई के बेटे-बेटी के साथ न्याय नगर में किडजी स्कूल का संचालन कर रही थीं। उनकी दो बेटियों कल्पना और प्रतिमा का ब्याह हो चुका है। एक बेटा शिव प्रताप सिंह वाराणसी में कारोबार करते हैं, जबकि छोटा महेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ में एडीओ कोऑपरेटिव पद पर हैं। डॉ. नीरा रोज सुबह टहलने जाती थीं।   शनिवार को भी वह मार्निंग वाक पर करीब छह बजे पड़ोसी जगदीश सिंह की पत्नी अनीता सिंह (52) के साथ गईं थीं। दोनों न्याय नगर गेट के निकट जीटी रोड से गुजर रही थीं, तभी तेज रफ्तार में आए ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाराणसी की तरफ से दो ट्रक आए। ओवरटेकिंग के चक्कर में यह अनहोनी हो गई। डॉ.नीरा की वहीं मौत हो गई थी, जबकि अनीता को अस्पताल ले जाया गया। दोनों के परिवार के लोग भी आ गए। घटना के बाद ट्रक शहर की तरफ चला गया। हालांकि, एफआईआर में अज्ञात वाहन लिखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें