फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील के घर में घुसे चोर की धुनाई

Sun, 21 Feb 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मीरापुर इलाके में शनिवार दोपहर वकील के सूने घर में ताला बंद देखकर एक शातिर चोर घुस गया। ताला बंद घर के अंदर से  किसी आहट सुनकर मोहल्ले के लोगों को शक हुआ है। यह देखकर वकील के घर के सामने भीड़ जुट गई। यह देखकर चोर दीवार फांदकर भागा तो लोगों ने उसे दबोच लिया। भीड़ चोर पर टूट पड़ी। जमकर धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पाकर वकील भी आ गए। अतरसुइया पुलिस पकड़े गए चोर से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

 अतरसुइया के मीरापुर मोहल्ले में रहने वाले सत्येंद्र नाथ श्रीवास्तव हाईकोर्ट में वकील हैं। शनिवार को वह परिवार समेत सिविल लाइंस में एक रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में शामिल होने आ गए। घर में ताला बंद देखकर रसूलपुर का शेर अली नामक युवक मौका देखकर घुस गया। ताला बंद होने के  बाद घर के अंदर से आवाज सुनकर लोगों को शक हुआ। घर में चोर घुसे होने क ा शोर मचा तो भीड़ जुट गई। 
यह देखकर चोर दीवार फ ांदकर पीछे के रास्ते से भागा तो लोगों ने दौड़ाकर दबोच लिया। जमकर धुनाई के बाद वकील को सूचना दी तो वह घर पहुंचे। इसके बाद अतरसुइया पुलिस को खबर दी। सूचना पर एसआई अमित दुबे पहुंचे। पुलिस चोर को पकड़कर पूछताछ कर रही है। पूछताछ में उसके साथियों के बारे में पता लगाकर पुलिस दबिश दे रही है। गौरतलब है कि अगस्त 2012 में भी सत्येंद्र नाथ श्रीवास्तव के घर दिनदहाड़े पांच लाख की चोरी हुई थी। उस घटना का आजतक खुलासा नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें