फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग गई करेली की छात्रा लापता, अपहरण का आरोप

Sat, 21 Mar 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। करेली के असगरी मार्केट स्थित कोचिंग गई 17 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। परिजन उसे तलाशते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजनोें ने अपहरण की आशंका जताई है। आरोप करेली के हसन मंजिल के रहने वाले मो. जफर इकबाल पर लगाया गया है। किशोरी के परिजनों ने जफर के साथ ही, उसकी मां तथा चार मामाओं के खिलाफ करेली में एफआईआर दर्ज करवा दी है। पुलिस आरोपियों को तलाश रही है।
विज्ञापन


किशोरी करेली के नवाब नगर की रहने वाली है। वह नौ मार्च को दोपहर में घर से पीएमटी कोचिंग के लिए निकली थी। जब वह शाम तक लौटकर नहीं आई तो घर वाले कोचिंग गए। वहां से बताया गया कि किशोरी कोचिंग समाप्त होने के बाद ही घर के लिए निकल गई थी। किशोरी के पिता शिक्षक हैं।

वह उसको रिश्तेदारों और सहेलियों के घर तलाशते रहे। दो दिन पूर्व किशोरी के परिजनों को पता चला कि उसे नौ मार्च को जफर इकबाल के साथ देखा गया था। इसके बाद किशोरी के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस जब जफर के घर पहुंची तो वहां कोई नहीं मिला। आरोप है कि पूरे परिवार ने मिलीभगत कर किशोरी को अगवा किया गया है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद विवेचना एसआई शमशेर सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें