फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षार्थियों ने किया ट्रेनों पर पथराव, ड्राइवर जख्मी

Sun, 08 Nov 2015 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फाफामऊ। लेखपाल भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों ने शनिवार देर शाम फाफामऊ रेलवे स्टेशन पर भारी बवाल काटा। रविवार को होने वाली परीक्षा में शामिल होने के लिए ट्रेन पकड़ने आए युवकों ने बोगी में जगह नहीं मिलने पर पहले इलाहाबाद-जौनपुर पैसेंजर की हौजपाइप काटकर पथराव किया।
विज्ञापन


फिर फैजाबाद-प्रयाग ट्रेन पर ईंट-पत्थर बरसाए जिससे ड्राइवर घायल हो गया। स्टेशन अधीक्षक से सूचना पाकर पहुंची पुलिस और आरपीएफ ने लाठियां पटककर उपद्रवियों को खदेड़ा तब जाकर करीब घंटे भर बाद स्थिति सामान्य हो सकी। एजे पैसेंजर करीब सवा घंटे देरी से जा सकी।

रविवार को चकबंदी विभाग में लेखपाल पद पर भर्ती के लिए प्रदेश भर के सैकड़ों केंद्रों में परीक्षा है। इलाहाबाद में गंगापार इलाके के दर्जनों युवक दूसरे जिलों में परीक्षा केद्रों तक जाने के लिए ट्रेन पकड़ने की खातिर शनिवार शाम फाफामऊ स्टेशन पहुंचे थे। शाम 6.35 बजे इलाहाबाद-जौनपुर पैसेंजर फाफामऊ स्टेशन पहुंची तो परीक्षार्थी उसकी बोगियों में घुसे मगर उसमें कम जगह होने से ज्यादातर युवक बाहर ही रह गए। गुस्साए युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया। एजे पैसेंजर की हौजपाइप काट दी जिससे ट्रेन खड़ी रह गई।
विज्ञापन


उस पर पथराव भी किया जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इसके ड्राइवर और गार्ड ने स्टेशन मास्टर के कमरे में घुसकर दरवाजा बंद कर खुद को पिटने से बचाया। करीब सात बजे फैजाबाद-प्रयाग पैसेंजर पहुंची तो उस पर भी अभ्यर्थियों ने पत्थर फेंके। एक पत्थर इंजन का कांच तोड़ ड्राइवर पवन कुमार के सिर पर लगा जिससे वह लहूलुहान हो गया।

इसी बीच स्टेशन अधीक्षक अर्जुन तिवारी ने जीआरपी, आरपीएफ तथा फाफामऊ चौकी में सूचना दी तो पुलिस बल ने आकर उपद्रव कर रहे युवकों को लाठी पटककर दौड़ाया। युवकों को खदेड़ने के बाद 7.20 पर प्रयाग-फैजाबाद पैसेंजर और 7.50 बजे एजे पैसेंजर फाफामऊ से रवाना हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें