रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
धूमनगंज के गयासुद्दीनपुर में हत्या कर जलाई गई लाश लापता होटलकर्मी की थी। महेंद्रनगर में रहने वाला होटलकर्मी बुधवार रात से लापता था। शुक्रवार को घरवालेे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तब जाकर शव की शिनाख्त हुई। घरवालों ने पड़ोस के मोहल्ले में रहने वाले दोस्त पर शक जताते हुए हत्या की तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
गयासुद्दीनपुर में बुधवार रात युवक की गोली मारकर हत्या करने के बाद शव जला दिया गया था। बृहस्पतिवार सुबह लोगों ने 30 वर्षीय युवक का जला हुआ शव देखा। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद भी पुलिस को कोई मृतक के बारे में कुछ बता नहीं सका था। शव से कुछ दूर पर ईयरफोन मिला है। पुलिस दिन भर मशक्कत करती रही लेकिन, मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। शाम को गयासुद्दीनपुर के पास स्थित महेंद्रनगरी के रहने वाले मुन्ना प्रजापति के घरवाले थाने पहुंचे। बताया कि वह बुधवार रात से लापता है। बताया कि मुन्ना जंक्शन के पास एक होटल में काम करता है। सुबह काम पर निकलने के बाद वह रात को नौ-10 बजे के करीब घर आ जाता था लेकिन बुधवार रात वह नहीं आया। दिनभर खोजबीन करने के बाद भी उसका पता नहीं चला तो वह थाने आए। पुलिस ने मृतक का जो हुलिया बताया, वह मुन्ना से काफी मेल खाता था। ऐसे में शुक्रवार सुबह घरवालों को लेकर पुलिस पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। यहां शव देखने के बाद परिजनों ने मृतक की शिनाख्त मुन्ना के रूप में की। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। इंस्पेक्टर संदीप मिश्रा का कहना है कि परिवारवालों ने शिनाख्त की है। घरवालों की ओर से दोस्त पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। घटना वाली रात से ही वह गायब है।
घरवालों ने गंगाविहार कॉलोनी निवासी मृतक के दोस्त के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि वह ही फोन से बुलाकर मुन्ना को अपने साथ ले गया और फिर उसकी हत्या कर शव जला दिया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। हालांकि पुलिस आशनाई समेत कई बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। हालांकि सूत्रों की मानें तो आरोपी दोस्त एक महिला को लेकर मृतक से रंजिश रखता था। कॉल डिटेल से पता चला है कि रात में उसी दोस्त से मृतक की बात भी हुई थी। जांच की जा रहीहै।
उधर पति की मौत के बाद पत्नी सलोनी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके पांच साल का एक बेटा भी है। मुन्ना की मौत से मासूम के सिर से पिता का साया छिन गया। बड़ी बात यह है कि सलोनी तीन महीने की गर्भवती है। मोहल्ले के लोग उसे ढ़ाढस बंधाते रहे।