फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम हत्याकांड का मुख्य संदिग्ध धराया

Wed, 25 May 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
नैनी के खरकौनी में शनिवार रात किराए के मकान में सोनम की हत्या की घटना में पुलिस ने मुख्य आरोपी साधु शुक्ला को भी गिरफ्तार कर लिया है। मगर उससे पूछताछ और अब तक की जांच के बाद मामला कुछ और निकल रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच में ऐसे तथ्य मिले हैं जिससे आशंका है कि कातिल कोई और हैं। इस सिलसिले में आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को उठाया गया, जिसमें मकान मालिक का पुत्र भी है। 
विज्ञापन


मूल रूप से अंबेडकर नगर जनपद के अकबरपुर इलाके की सोनम से चार साल पहले करछना में भगेसर पनासा गांव निवासी शिवाकांत पांडेय ने ब्याह किया था जो गुजरात में ट्रक ड्राइवर है। तीन साल का एक बेटा भी है। मगर अनबन होने के चलते शिवकांत अब गुजरात से नहीं आता। इधर करीब दो महीने से वह खरकौनी गांव में रतनलाल कनौजिया के घर में किराए पर रहने लगी था। उसके पास रोज ही साधु शुक्ला और रतन प्रजापति का आना-जाना था। शनिवार रात सिर पर चोट पहुंचाकर उसकी हत्या कर दी गई।

गैंगरेप भी किया गया। मकान मालिक की पत्नी माधुरी की तहरीर पर पुलिस ने केस लिखकर पहले रतन को पकड़ा मगर कुछ भी ठोस नतीजा नहीं निकला। मंगलवार को साधु शुक्ला को भी पकड़ लिया गया। वह चित्रकूट के बरगढ़ का शातिर अपराधी है। मगर उससे भी पूछताछ में कुछ अहम जानकारी नहीं मिली। थाना प्रभारी नैनी रामसूरत सोनकर ने बताया कि  अब तक की जांच और सोनम के लापता मोबाइल की कॉल डिटेल से सामने आए तथ्यों से मामला कुछ और ही लग रहा है। मकान मालिक रतनलाल के बेटे प्रमोद समेत सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कई मोबाइल की कॉल डिटेल भी ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें