फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति का आईएएस में चयन न होने पर डॉक्टर पत्नी ने लगाई फांसी

Thu, 12 May 2016 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
घर के बाहर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
करछना के विधायक दीपक पटेल की चचेरी बहन डॉ. दिव्या सिंह ने बुधवार रात कच्ची सड़क दारागंज स्थित ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि मंगलवार को आए आईएएस के परिणाम में पति डॉ. संजय सिंह का चयन न होने से उन्हें गहरा सदमा लगा था। आशंका है कि इसी तनाव में उन्होंने ऐसा कदम उठाया है। दारागंज पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


शंकरगढ़ के रहने वाले और मध्यप्रदेश के एक डिग्री कॉलेज में प्रिंसिपल कुंवर बहादुर सिंह ने ढाई साल पहले बेटी डॉ. दिव्या सिंह का विवाह डॉ. संजय सिंह के साथ किया था। संजय सिंह ने आईएएस की परीक्षा दी थी। मंगलवार को परिणाम आया तो संजय सिंह को सफलता नहीं मिली। संजय के साथ उनके परिवार के लोग उनके सफल न होने से काफी दुखी थे। पति का आईएएस में चयन न होने से दिव्या कुछ ज्यादा परेशान थी। मंगलवार दोपहर संजय सिंह अपने एक दोस्त से मिलने चले गए। शाम को घर में मौजूद फुफेरे और चचेरे भाई भी निकल गए। दिव्या सिंह अकेले थी। रात में पति संजय सिंह लौटे तो देखा कि घर के कमरों के दरवाजे खुले हैं। लेकिन दिव्या सिंह नहीं नजर आई। वह पत्नी को खोजते हुए किचेन में गए तो कुंडी अंदर से बंद थी। रोशनदान से झांककर देखा तो अंदर दिव्या फांसी के फंदे पर झूल रही थी। पत्नी क ो फंासी पर झूलते देख संजय चीख पड़े। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग आ गए। सूचना पर दारागंज इंस्पेक्टर बीपी त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर बीपी त्रिपाठी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में फांसी लगाकर आत्महत्या की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पति का आईएएस में चयन न होने से वह काफी दु:खी थी। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। वहीं चचेरी बहन के मौत की खबर सुनकर विधायक दीपक पटेल भी पहुंच गए। विधायक ने बताया कि बहन के पति ने आईएएस का इंटरव्यू दिया था लेकिन वह सफल नहीं हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें