फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में मारे गए डकैत का करीबी बदमाश पकड़ा गया

Sun, 02 Dec 2018 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
विनय मित्तल की गिरफ्तारी
विज्ञापन
करीब पांच महीने पहले फूलपुर में मुठभेड़ में मारे गए डकैत के करीबी 20 हजार के इनामी बदमाश को क्राइम ब्रांच ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। लूट के मामले में वांछित इस बदमाश की पत्नी का आरोप है कि पुलिस उसके पति के साथ ही घर में रखा एक लाख रुपये व तीन मोबाइल फोन भी उठा ले गई।  
विज्ञापन


पकड़ा गया राजकुमार सोनी फाफामऊ का रहने वाला है। 2017 अप्रैल में वह पेशी से लौटते समय बालसन चौराहे पर प्रिजन वैन से कूदकर भागने वाले 11 बंदियों में शामिल था। बाद में इसे कौशाम्बी में पकड़ा गया था। इन दिनों वह पत्नी सीता के साथ मलाका (फाफामऊ) में किराए के कमरे में रह रहा था। पत्नी का कहना है कि दोपहर में दो गाड़ियों से सादे कपड़ों में कुछ लोग आए। वह अपने आप को पुलिसवाला बता रहे थे। इसके बाद उसके पति को ले गए। पत्नी का आरोप है कि इलाज के लिए वह मां-बाप से एक लाख रुपये लेकर आई थी, जिसे कथित पुलिसवाले उठा ले गए। साथ ही बाइक, मोबाइल व अन्य सामान भी ले गए।

लूट के मामले में था वांछित
चार जुलाई को फूलपुर में मुठभेड़ के दौरान डकैत महेंद्र पासी उर्फ धोनी मारा गया तो पुलिस को जानकारी मिली कि राजकुमार उसका बेहद करीबी है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी। बाद में वह पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया। कुछ दिनों बाद लूट के मामले में पुलिस ने उसे वांछित कर दिया। साथ ही एसएसपी ने 20 हजार का इनाम भी घोषित किया। उस पर जिले के साथ ही प्रतापगढ़ में कई हत्या, लूट, रंगदारी, डकैती समेत दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। करीब पांच वर्ष पूर्व जेल में रहते हुए प्रतापगढ़ में एक हत्या करवाने का भी आरोप उस पर है। बताया जा रहा है कि उसे आजीवन कारावास की सजा हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें