फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11वीं की छात्रा ने आग लगाकर जान दी

Tue, 06 Jan 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जार्जटाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर शिवनगर कालोनी की 11वीं की छात्रा साधना यादव उर्फ सोनी (17) ने मंगलवार को घर में आग लगाकर जान दे दी। जब लोगों ने कमरे से धुआं निकला देखा तो मां को जानकारी दी। दरवाजा तोड़ा गया लेकिन तब तक साधना कोयला बन चुकी थी। आत्महत्या के कारणों के बारे में परिजन कुछ बता नहीं पा रहे हैं और पुलिस को भी कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस को साधना के स्कूल बैग से मोबाइल फोन मिला है। अब आत्महत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए कॉल डिटेल रिकार्ड (सीडीआर) खंगाला जाएगा।
विज्ञापन


साधना बाई का बाग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में पढ़ती थी। उसके पिता पप्पू यादव का तीन वर्ष पूर्व निधन हो गया था। वह घर पर मां सुनीता देवी, बड़े भाई सुजीत और छोटे भाई सुमित के साथ रहती थी। वह दोपहर में डेढ़ बजे के आसपास स्कूल से घर पहुंची थी। सुनीता के मुताबिक वह कुछ उदास थी और बिना खाना खाए अपने कमरे में चली गई थी। उससे खाने को कहा गया था तो जवाब मिला था कि उसने स्कूल में टिफिन नहीं खाया है। अपने कमरे में वह टिफिन खा लेगी। इसी बीच पड़ोस की एक महिला आचार लेने उनके घर आई थी।

इस पर सुनीता देवी ने कहा कि आचार छत पर है और साधना भी ऊपर है। साधना से जाकर वह आचार ले लें। महिला पहली मंजिल पर पहुंची तो साधना के कमरे से धुआं निकलता देख उनके पांव तले जमीन खिसक गई। उन्होंने सुनीता देवी को जानकारी दी। सुनीता भागते हुए ऊपर पहुंची। कमरे से कोई आवाज नहीं आई तो उन्होंने अपने बड़े बेटे सुजीत को फोन करके बुलाया। सुजीत साइकिल मरम्मत की दुकान चलाता है। वह पहुंचा तो दरवाजा तोड़ा गया। खबर पाकर अल्लापुर चौकी प्रभारी चंद्रभान सिंह भी मौके पर पहुंचे। कमरे से मिट्टी के तेल की बदबू आ रही थी। परिजनों से पूछताछ की गई। यह पता चला कि स्कूल से लौटने के बाद वह कुछ उदास थी। बिना कारण बताए वह अपने में चली गई थी और दरवाजा भीतर से बंद कर लिया था।
विज्ञापन



चौकी प्रभारी के मुताबिक कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। छात्रा का मोबाइल फोन मिल गया है। अब कॉल डिटेल रिकार्ड मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस ने शाम को ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें