फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से रेप में दो बच्चों का बाप गिरफ्तार

Mon, 11 May 2015 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कौड़िहार (इलाहाबाद)। नवाबगंज इलाके में शनिवार रात एक युवक ने अपने से आधी उम्र की नाबालिग लड़की को चरी के खेत में खींचकर बलात्कार किया। परिजन खोजने निकले तो वह चीखते हुए चरी के खेत से निकली और पड़ोसी युवक पर रेप का आरोप लगाया। वह दो बच्चों का बाप है। कई घंटे तक चली पंचायत में बात नहीं बनी तो आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


दलित परिवार की 14 साल की नौवीं की छात्रा है। उसके ही पड़ोस में रहने वाला 28 वर्षीय दलविंत मौर्या मोबाइल शॉप चलाता है। उसकी आटा चक्की भी है। उसके दो बच्चे भी हैं। शनिवार देर रात पड़ोस में रहने वाली दलित लड़की घर से गायब हुई तो परिजन उसे खोजने लगे। उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ था। बेटी को खोजते हुए परिवार के लोग घर के पास चरी के खेत तक टार्च की रोशनी करते पहुंचे तो लड़की रोते हुए खेत से बाहर आई।

उसने कहा कि दलविंत उसे घर से मुंह दबाकर खेत में उठा लाया और बलात्कार किया। रविवार सुबह दोनों पक्षों के लोगों ने डांडी चौकी में पंचायत की मगर कोई हल नहीं निकला। आखिरकार लड़की के पिता की ओर से एफआईआर लिखकर पुलिस ने आरोपी दलविंत को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को मेडिकल टेस्ट के लिए भेज दिया गया। घटना की जानकारी पाकर एसपी गंगापार और सीओ सोरांव पीड़ित के परिजनों से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें