फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की चपेट में आकर प्रतियोगी छात्रा की मौत

Mon, 25 Sep 2017 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
पीसीएस प्री की परीक्षा देने जा रही स्कूटी सवार तीन छात्राएं बमरौली में जीटी रोड पर बस की चपेट में आ गईं। तीनों छात्राओं को अस्पताल ले जाया गया जहां एक छात्रा नगमा बानो ने दम तोड़ दिया। खबर पाकर आजमगढ़ से उसके परिजन आ गए। दूसरी छात्राओं के भी परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन


दुर्घटना की शिकार छात्रा नगमा बानो पुत्री मकसूद खां आजमगढ़ जनपद में मुबारकपुर के डोलीआइमा गांव की रहने वाली थी। वह दरभंगा कॉलोनी में ओझा हॉस्टल में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटी थीं। रविवार को पीसीएस प्री की परीक्षा देने के लिए उसकी सहेली रंजना सिंह (21) पुत्री ओमप्रकाश सिंह जनपद गोरखपुर तथा इशू सिंह (22) पुत्री राज सिंह निवासी जौनपुर सिकरारा लाल बाजार भी आ गई थीं। रविवार सुबह लगभग आठ बजे नगमा सहेलियों रंजना और ईशू के साथ स्कूटी पर बमरौली स्थित परीक्षा केंद्र के लिए रवाना हुई थी।

वे बमरौली क्षेत्र से गुजर रही थीं तभी निजी बस ने स्कूटी में टक्कर मार दी। बस की चपेट में आने से नगमा गंभीर रूप से घायल हो गई। बाकी दोनों छात्राओं को भी चोट पहुंची। नगमा को पुलिस ने फौरन एसआरएन अस्पताल पहुंचाया जहां उसे कुछ देर बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाकी दोनों छात्राओं को कॉल्विन ले जाया गया। वहां से कुछ देर बाद वे चली गईं। उनमें से एक छात्रा ने पुलिस को नगमा के मामा इमामुद्दीन का मोबाइल नंबर दिया जो यहां एयरफोर्स बमरौली में कार्यरत हैं। वह बदहवासी में अस्पताल पहुंचे। फिर नगमा के घर में अनहोनी की खबर दी। शाम तक परिवार के लोग भी यहां पहुंच गए। परिजन भारी गम में डूबे थे। उधर, हादसे के बाद भीड़ ने बस घेर ली तो पुलिस पहुंची। बस कब्जे में ली गई जबकि ड्राइवर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें