फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हूटर बजाते हुए निकला पार्षद प्रत्याशी का काफिला, पिस्टल भी लहराई

Sun, 05 Nov 2017 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
नगर निगम में नामांकन के बाद पुलिस के सामने ही हूटर बजाते हुए हिस्ट्रीशीटर बच्चा पासी का काफिला धड़धड़ाते हुए सिविल लाइंस इलाके से निकल गया। काफिला जहां से भी गुजरा, लोगों की निगाहें थम गईं। हैरत की बात यह है कि आचार संहिता की सरेआम धज्जियां उड़ाई गईं और मौके पर मौजूद पुलिस मूकदर्शक बनी रही। कुछ ही देर में इसकी भनक वरिष्ठ पुलिस अफसरों को लगी। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइन, कर्नलगंज और धूमनगंज थानों की पुलिस ने बच्चा पासी और उसके साथियों का पीछा किया। धूमनगंज इलाके में हूटर लगी तीन सफारी गाड़ियां पकड़ ली गईं। इस दौरान मौके पर ही बच्चा का एक साथी संजय पिस्टल और कारतूस के साथ दबोच लिया गया। इस मामले में बच्चा समेत उसके ढाई सौ समर्थकों पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


शनिवार को दोपहर करीब सवा तीन बजे होंगे, रमन का पुरवा निवासी बच्चा पासी ने साथियों संग कलक्ट्रेट पहुंचा। उसने नगर निगम वार्ड 51 से पार्षद पद के लिए नामांकन किया। नामांकन के बाद वह समर्थकों के साथ गाड़ियों का काफिला लेकर लौटने लगा तो नारोबाजी होने लगी। हूटर बजाती हुईं काफिले में शामिल तीन गाड़ियां सिविल लाइन होते हुए धूमनगंज की ओर निकलीं। साथ ही और वाहन भी काफिले में थे। लोगों ने एक प्रत्याशी के काफिले में हूटर बजते देखा तो हैरान हो गए। इस दौरान बच्चा का एक समर्थक पिस्टल लहराते हुए देखा गया। इसके बाद खलबली मच गई। थोड़ी ही देर में जानकारी एसएसपी को हुई। उन्होंने तीनों थानों की पुलिस को इन गाड़ियों का पीछा करने के आदेश दिए। पुलिस ने बच्चा पासी के घर के पास से हूटर लगी तीनों गाड़ियां जब्त कर ली। तलाशी के दौरान ही फतेहपुर के संजय को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। वीडियो फुटेज के आधार पर बच्चा के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

सीओ सिविल लाइंस श्रीशचंद्र का कहना है कि चुनाव में गाड़ी और शस्त्र प्रदर्शन पर रोक है। जुलूस भी सशर्त अनुमति पर निकाला जा सकता है। यहां पर बच्चा पासी की ओर से जुलूस निकालने की अनुमति नहीं ली गई थी। दिन में सरेआम शस्त्र प्रदर्शन और हूटर बजाती हुई गाड़ियों का काफिला निकालकर अराजकता फैलाई गई है। इस मामले में बच्चा पासी और उसके ढाई सौ समर्थकों के खिलाफ थाना सिविल लाइंस में आचार संहिता का उल्लंघन, शस्त्र प्रदर्शन और प्रतिबंध के बावजूद हूटर बजाने का मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन


बच्चा पासी का बड़ा आपराधिक रिकार्ड रहा है। उसके खिलाफ अब तक 38 मुकदमे दर्ज हुए हैं। मुंबई के छोटा राजन के साथ उसके संबंध बताए जाते हैं। उससे जुड़े एक मुकदमे में मुंबई पुलिस ने बच्चा को गिरफ्तार भी किया है। उसके खिलाफ गैंगस्टर, गुंडा एक्ट में भी कार्रवाई की गई है। इस घटना के बाद पुलिस उस पर दर्ज मामलों की नए सिरे से विवेचना करने में जुट गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें